: भिण्ड के दिव्यांग तैराक सतेंद्र लोहिया ने किया विश्व का सबसे ठंडा 36 किमी का नार्थ चैनल पार…

Admin Wed, Sep 21, 2022

विश्व पटल पर भिंड का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग तैराक सत्येंद्र लोहिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई शुभचिंतकों और इस मित्रों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

भिण्ड मध्यप्रदेश के सत्येंद्र सिंह लोहिया ने विश्व का सबसे ठंडा कहे जाने वाला नॉर्थ चैनल पार करने मे सफ़लता अर्जित की है। यह नॉर्थ चैनल नॉथलैंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किलोमीटर दूरी 14 घण्टे 39 मिनिट तक तैराकी की । इससे पहले भी सतेन्द्र 2018 में इंग्लिश चैनल व 2019 में अमेरिका के कैटरिना चेनल को पार करके सुर्खियों में आ चुके हैं। सतेंद्र मूलतः मेहगांव क्षेत्र के गाता के निवासी हैं और गाता ही उनकी जन्मभूमि है। गाता गांव के समीप बहने वाली बैसली नदी से ही तैराकी करने का गुर दिव्यांग सतेंद्र ने सीखा है।
दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया अपने छह साथी हरियाणा के मनजीत सिंह, कोलकाता के रिमो सहा, नागपुर के जयंत कुमार, असम के एल्विश और तमिलनाडू के स्नेहन के साथ बीते रोज नॉर्थ चैनल में तैराकी की । वर्ष 2014 के विक्रम अवार्डी एवं 2019 तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्डी सतेंद्र ने बताया कि छह तैराको की टीम में तीन दिव्यांग तैराक थे, जिन्होंने नॉर्थ चैनल में तैराकी की । इस चैनल की यह खासियत है कि यह जितने भी वर्ल्ड के चैनल है उसमें से सबसे ठंडा चैनल है। 12 डिग्री के लगभग इसका तापमान रहता है। इस कार्य को करने में सफलता हासिल करने वाली यह पहली एशियन भारतीय टीम है जिसने सर्वाधिक ठंडे नार्थ चैनल को पार कर किया है। सत्येंद्र की इस अद्भुत सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री व मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी सहित मेहगांव के भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने हर्ष जताते हुए खुशी व्यक्त की है और सत्येंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह बोले दिव्यांग तैराक सत्येंद्र लोहिया

यह बताते हु. हमने बड़े खुशी के साथ आपको अवगत कराना चाहता हूं कि हमने कल 20 सितंबर 2022 को शाम को northern ireland में अपनी टीम के साथ नार्थ चैनल 36km जिसका तापमान 12℃ ठंडे पानी मे 14 घण्टे 39 मिनिट में पार कर लिया है हमने तैराकी northern Ireland के समय 6:31 बजे भारतीय समय अनुसार 11:00 बजे नॉर्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरु किया था यह नॉर्थ चैनल Northireland के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किलोमीटर दूरी की तैराकी है इस चैनल की यह खासियत है कि यह जितने भी वर्ल्ड के चैनल है उसमें से सबसे ठंडा चैनल 12 डिग्री के लगभग इसका तापमान रहता है इस चैनल की यही सबसे बड़ी खासियत है यह पहला हमारी पहली टीम है एशिया की जिसको ठंडे नार्थ चैनल को पार कर किया है, इसका पानी इंग्लिश चैनल चैनल से भी काफी ठंडा है धन्यवाद

कीर्तिमान रचने के बाद दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें