: जिला न्यायाधीश ने साथी जजों, वकीलों व कर्मचारियों को सिखाया योग...

Admin Fri, Jun 21, 2024

शुक्रवार सुबह 7 बजे से जिला न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायाधीश एवं न्यायिक कर्मचारी अधिवक्ताओं के बीच योग दिवस मनाया गया

भिंड - संवाददाता

जिला न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजीव कुमार अयाची के द्वारा न्यायालय परिसर भिंड में सुबह 7:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूक्ष्म व्यायाम विभिन्न प्रकार के आसन प्राणायाम के साथ न्यायिक कर्मचारी अधिवक्ता एवं न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों के साथ योग सिखाया। सहयोगी के रूप में लोक अभियोजक जगदीश प्रसाद दीक्षित एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक उत्तम सिंह राजपूत उपस्थित रहे । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची द्वारा बड़ी कुशलता के साथ योग सिखाया जिसमें सबसे उत्कृष्ट आसन शीर्षासन था। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश श्री दिनेश कुमार खटीक श्री मनोज कुमार तिवारी श्री हिमांशु कौशल, मजिस्ट्रेट श्री पीयूष भावे श्री चंद्रशेखर राठौर श्रीमती अनुराधा गौतम तथा तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर के शासकीय अशासकीय स्कूलों, कार्यालयों में योग सीखने और सिखाने के कार्यक्रम रखे गए। इसी कर्म में जिला न्यायालय परिसरमें भी जिला न्यायाधीश के द्वारा अपने साथ ही न्यायाधीशों न्यायकर्मचारी व वकीलों को योग सिखाने का काम किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें