: जीवन में ऐसे कार्य करो जिससे लोग आपके जाने के बाद भी लोग आपको याद करें : लाल सिंह आर्य

Admin Mon, Aug 7, 2023

पंडित दाताराम शास्त्री की दशम पुण्यतिथि पर प्रतिभावान छात्रों हुआ सम्मान -

मौ / भिण्ड - संवाददाता

मनीषी पंडित दाताराम भारद्वाज शास्त्री की दशवी पुण्य स्मृति पर श्री नरसिंह मंदिर परिसर मौ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, अतिथियों द्वारा स्व. दाताराम शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद कन्या पूजन किया गया। पुण्यस्मृति कार्यक्रम में शासकीय कन्या विद्यालय की हायर सेकेण्डरी की छात्रा कुमारी मिनी अग्रवाल 90% अंक प्राप्त करने तथा इंडियन ग्लोबल स्कूल के छात्र ऋतिक अग्रवाल को दशवी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप द्वारा पुरुष्कृत किया साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को भी पुरुष्कृत किया गया। दंदरौआ महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य और वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में ऐसा कुछ करके जाओ जिससे लोग आपकी याद करें पंडित दाताराम शास्त्री बापू ने हमेशा सरस्वती विद्यालय के लिए अच्छा कार्य किया था इसलिए लोग आज उनको याद करते हैं।

शिक्षा से बढ़कर बड़ी कोई और पूँजी नहीं - पाठक

   मुख्य वक्ता के रूप में विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के सह प्रांत प्रमुख चंद्रहंस पाठक ले संबोधित करते हुए कहा जीवन में कुछ ऐसी पूंजी कमाकर जाओ जिससे लोग आपको याद करें, स्व. पंडित दाताराम शास्त्री जी द्वारा हमेशा दूसरों के लिए भलाई के कार्य किये और आज उनके सुपुत्रों द्वारा उनके कार्यों को प्रगति दी गई स्वर्गीय बापू की आत्मा आज अपने पुत्रों द्वारा समाज में किये जा रहे भलाई के कार्यों को देखकर उनकी आत्मा संतुष्ट हो रही होगी आज भी लोग उनको याद करते हैं। वही दामोदर प्रसाद लवानिया जी ने संबोधित करते हुए कहा सफलता के लिए लोग अपने घर में घोड़ों के फोटो लगाते हैं फोटो लगाने से सफलता नहीं मिलती है सफलता के लिए सूरज से पहले उठना पड़ेगा और घोड़े से तेज दौड़ना पड़ेगा तो आपको कोई भी असफल नहीं कर सकता है शिक्षा और संस्कार ही जीवन का मूल मंत्र है। दशम पुण्य स्मृति के अवसर पर हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी में टॉप आये दो विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए तथा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूल वैग और टिफिन  देकर  पुरस्कृत किया गया। श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज दंदरौआ सरकार लाल सिंह आर्य जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंद्र हंस पाठक जी सह प्रांत प्रमुख विद्या भारती दामोदर प्रसाद लवानिया जॉन प्रभारी गायत्री परिवार वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, इंजी. नरेंद्र भारद्वाज, मुकेश भारद्वाज पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ, मुकुट बिहारी शर्मा कोमल शर्मा आचार्य रणविजय सिंह यादव मुकेश भारद्वाज पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज सहित क्षेत्र के जन नागरिक सरस्वती विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा सभी भाई-बहन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें