: भिण्ड के डॉ अंकेश भदौरिया नीदरलैंड में देगें योग शिक्षा...
Admin Wed, Oct 26, 2022
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
जिले की अटेर तहसील के मसूरी गांव के डॉ अंकेश सिंह भदौरिया भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से नीदरलैंड देश में योग शिक्षा देने के लिए जा रहे है। नीदरलैंड के हेग शहर में आयोजित होने वाले योग शिक्षा के सेमीनार और वर्कशॉप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ अंकेश सिंह की हायर सेकंडरी तक की शिक्षा भिण्ड में ही हुई। पहले भी भारत की ओर से वे योग दिवस के मौके पर चीन और वियतनाम में सेमीनार में शामिल हुए हैं।
स्वास्थ्य कल्याण इंस्टिीटयूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस जयपुर में डॉ अंकेश सिंह भदौरिया प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। 29 अक्टूबर 2022 को वे नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित होने वाली योग कक्षाओं और सेमीनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें। डॉ अंकेश ने राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बंगलौर से अपनी स्नातक की उपाधि की 16 साल से जयपुर में योग एवं प्राकरतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जयपुर में डॉ एसआर राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योग एवं प्राकरतिक चिकित्सा संकाय के डीन भी रहे हैं। आयुर्वेद और प्राकरतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए भारत सरकार
की ओर से विदेशों में भेजा जा रहा है उसमें डॉ अंकेश सिंह शामिल है। डी
अंकेश सिंह के पिता विजय सिंह भदौरिया शिक्षा विभाग में कई उच्च पदों पर रहे।
वर्तमान में वे समाज सेवा के कार्य में भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन