: <em>बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में प्रशासनिक महिला अफसर तक सुरक्षित नहीं- डा.भारद्वाज</em>

Admin Sat, Mar 18, 2023


(नेशनल हाइवे जाम करने वाले भाजपा नेताओं पर केस दर्ज क्यों नही)

भिण्ड - संवाददाता

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज

भिण्ड जनपद कार्यालय पर जनपद पंचायत की सीईओ सुनीता शर्मा और भाजपा नेता और जनपद उपाध्यक्ष शिवांकर भदौरिया के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा । कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता डा.अनिल भारद्वाज ने भाजपा सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल किया श्री भारद्वाज ने कहा प्रदेश महिला उत्पीडन में में नंबर एक पर है लेकिन अब तो उनकी सरकार में महिला अफसर ही सुरक्षित नहीं है। भाजपा नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए फर्जी बिल पास कराने हेतु जनपद भिण्ड की अधिकारी को जान से मारने की धमकी देते है।और तो और उन पर कार्यवाही हेतु और अपनी सुरक्षा हेतु एक अधिकारी को सारे दिन थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। और बड़े शर्म की बात है जिला प्रशासन मुखिया अपनी आंखो पर मास्क लगाकर पूरे मामले को सबकुछ जानकर भी अनदेखा करते हुए देखते रहें। भाजपा नेताओं के दबाब में एक महिला अधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए नौ घंटे इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता श्री भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक से भी सवाल किया आखिर पुलिस पर किसका दबाब था ये पुलिस की भूमिका पर भी एक बड़ा सवाल है?
भाजपा नेताओं ने हाईवे जाम कर उड़ाई कानून की धज्जियां कांग्रेस पार्टी ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा एक तरफ तो कई मामले में प्रशाशन पीड़ित पक्ष पर ही हाइवे जाम पर मुकदमा दर्ज करने में देर नहीं लगता फिर भाजपा नेताओं के द्वारा नेशनल हाइवे जाम करने पर प्रकरण दर्ज क्यों नही करता है? सबसे बड़ी बात है पुलिस की मौजूदगी में थाने के सामने की घटना से स्पष्ट होता है, पुलिस का संरक्षण खुद अपराधियों को प्रदान था? इसलिए कानून का मखौल कानून की सुरक्षा करने वालों के सामने ही उड़ाया गया।

कांग्रेस नेता डा.भारद्वाज ने कहा भिण्ड जिले में कानून व्यवस्था पूर्णता मृत हो चुकी है।
रामराज का दावा करने वाली शिवराज सरकार सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। न यहां महिला सुरक्षित है,और न महिला अधिकारी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें