: डीएसपी थापा ने सिखाया कि बेटियां कैसे करें अपनी सुरक्षा...
Admin Fri, Jun 16, 2023
मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत एमजेएस कॉलेज में हुआ आयोजन
गणेश भारद्वाज - भिंड
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री , एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में दिनांक 12/06/2023 से 19/06/2023 तक के लिए महिलाओं एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवम पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान " में हूं अभिमन्यु" का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया , इस क्रम में आज दिनांक 15/06/2023को एमजेएस कॉलेज परिसर जिला भिंड में,उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिंड श्रीमती पूनम थापा शर्मा , के नेतृत्व में बालक बालिकाओं को नेशनल कराटे प्लेयर्स द्वारा आत्मरक्षा तकनीकी के गुण सिखाए गए, साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को , जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में , महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा , समाज में फैली अन्य बुराइयां जैसे नशा, दहेज प्रथा , भ्रूण हत्या इत्यादि के बारे में समझाया , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100,चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया,एवम समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स , वितरित किए गए उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए , एवम सभी को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया , एवम अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई
समस्त करवाही में महिला थाने,यातायात थाना ,कोतवाली थाना का स्टाफ एवम निर्भया मोबाइल साथ में रही
विज्ञापन