: भिंड में भ्रष्टाचार की जड़ों को काटने का काम करूंगा - एड. बौहरे

Admin Sun, Jun 11, 2023

महावीर चौक स्थित होटल श्याम पैलेस में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज के साथ ली प्रेस वार्ता, भिंड विधानसभा की समस्याओं पर रखे विचार, निराकरण का दिलाया भरोसा


भिंड - संवाददाता

भिंड विधानसभा क्षेत्र में हो रहे घनघोर भ्रष्टाचार की जड़ों को काटने का काम अब मेरे द्वारा और मेरी टीम के द्वारा किया जाएगा। भिंड में नगरपालिका से लेकर कलेक्ट्रेट में हर तरफ भ्रष्टाचार ने अपनी जड़ें पसार रखी हैं होटल श्याम पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात एड. उमेश कुमार बोहरे के द्वारा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
श्री बोहरे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भिंड नगरपालिका से लेकर जिले के हर विभाग में अधिकारियों के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगरपालिका के अधिकारियों की देख रेख में निर्मित करवाए जा रहे सीवर प्रोजेक्ट
और आरओ वाटर सप्लाई कार्य में ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
श्री बोहरे ने कहा कि भिंड जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में जनहित याचिका प्रस्तुत की जायेगी तथा एड. बौहरे ने यह भी कहा कि अगर भ्रष्टाचार नहीं रूका तो के सम्बंध मे समपूर्ण भिण्ड विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 में पद यात्रा की जायेगी तथा लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाप जागरूक किया जाऐगा। । श्री बोहरे ने आगे कहा कि अगर भिण्ड विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 के किसी मतदाता को कोई परेशानी हो तो मोबाईल नं. 8989002671 पर तत्काल सम्पर्क करें दो दिन के अन्दर निराकरण करके सूचना दे दी जायेगी। तथा सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये म.प्र. शासन को पत्र लिखा जायेगा।
यहां हम बता दें कि एड. बौहरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 भिंड में 2023 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनने की दावेदारी प्रस्तुत की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें