: नेशनल गेम्स में भिण्ड के एकलव्य अवार्डी अजात शत्रु शर्मा केनोइंग में जीता गोल्ड
Admin Tue, Oct 11, 2022
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
भिण्ड शहर के 17 बटालियन में रहने वाले केनोइंन कायाकिंग खिलाड़ी ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स 2022 में अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर संयक्त रूप से गोल्ड मैडल हासिल किया है।
ज्ञात हो कि अजातशत्रु उर्फ नीशू शर्मा इंडियन नेवी में अफसर है। नेशनल गेम्स 2022 में अजात सर्विसेज स्पोर्ट कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से केनोइन कयाकिंग के खिलाड़ी है। गुजरात में गत सोमवार को हुई कयाकिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अजात शत्रु ने K-4 500/मीटर केनो स्प्रिंट गेम की अपनी टीम अलबर्ट राज एस, भूमित सिंह व ज्ञानजित अरमबम के साथ सयुक्त रूप से स्वर्ण पदक हासिल किया। जिसमे अजातशत्रु शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भिण्ड का नाम रोशन किया है। अजात शत्रु शर्मा को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एकलव्य अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अजातशत्रु शर्मा अब ओलंपिक गेम की तैयारी करने में जुटे हैं। अजात शत्रु के पिता का नाम रामप्रकाश पुरोहित है और वे फूप थाना क्षेत्र के पुरोहितन के पुरा के रहने वाले है। श्री शर्मा का वर्तमान निवास 17 बटालियन भिंड में है।
सर्विसेज ने अब तक जीते सर्वाधिक गोल्ड

सर्विसेज स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड ने नेशनल गेम्स 2022 में अब तक कुल 115 पडक जीते है जिसमे 53 स्वर्ण, 33 रजत व 29 कांस्य पदक प्राप्त किये। पदक तालिका में मध्यप्रदेश कुल 57 पदक लेकर आठवें स्थान पर है। एमपी ने 18 स्वर्ण, 22 रजत व 17 कांस्य पदक प्राप्त किये हैं। भिण्ड के प्रभाकर ने रोइंग में रजत व अंजलि शिवहरे ने कांस्य पदक मध्यप्रदेश के लिए प्राप्त किया है।
विज्ञापन