: भारी पड़ गया झूठी एफआईआर कराना, गिरफ्तारी हुई
Admin Sun, Oct 9, 2022
कोतवाली पुलिस ने मामला संदेहास्पद होने की वजह से जांच में लिया तो असत्य निकला मामला
गणेश भारद्वाज - भिण्ड


बीते रोज आठ अक्टूबर थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि आर्य नगर में एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। सूचना पर रवाना होकर जिला अस्पताल भिण्ड पहुंचा घायल से घटना के संबंध में पूछताछ की तो दो व्यक्तियो द्वारा कट्टा से गोली मारना बताया । घटना संदिग्ध होने से वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर जांच में लिया गया । जांच के दौरान घटना असत्य पाई गई । घटना के चश्मदीद साक्षी से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि आवेदक (घायल) ने दो दिन पहले मुझसे कट्टा मंगवाया था। जिसे में लेकर 08 अक्टूबर 2022 को शाम 6 करीवन लेकर आया था । जिसे आवेदक द्वारा चैक करने पर गोली दाहिनी जांघ में लग थी । इसलिए हमने इलाज हेतु झूठी मिथ्या रिपोर्ट करने का षड्यंत्र रचा था बाद उक्त साक्षी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा व एक चला हुआ राउण्ड जप्त किया गया बाद उक्त साक्षी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर से आवेदक व साक्षी के विरुध्द झूठी मिथ्या रिपोर्ट करने के ऊपर से अपराध क्रमांक 410/22 धारा 196,336, 338, 201 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया, देवीदीन अनुरागी, रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र भदौरिया, अवधेश चौहान, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, सुशील शर्मा, अनिल बघेल, अमन राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन