: अवैध उत्खनन में लिप्त रेत के ठेकेदार एवं 76 ट्रक मालिकों पर 2 करोड़ 71 लाख का अर्थदण्ड
Admin Fri, Aug 26, 2022
जिला प्रशासन की अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
भिण्ड - गणेश भारद्वाज

ग्राम-धौर रेत खदान में दिनांक 20 तथा 21 जुलाई 2022 को रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त जिले के रेत समूह क्रमांक- 02 ( मेहगांव, मिहोना एवं लहार) के विधिमान्य ठेकेदार राघवेंद्र सिंह पुत्र श्री मेघराज सिंह तथा 76 ट्रक / डम्परों के मालिकों पर कठोर कार्यवाही करते हुये ठेकेदार तथा वाहन मालिकों पर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत आदेश क्रमांक 6153 दिनांक 26 अगस्त 2022 द्वारा ठेकेदार श्री राघवेन्द्र सिंह पर राशि 2,13,75,000/- रुपये तथा वाहन मालिकों पर कुल राशि 57,52,000/-रुपये अर्थदण्ड आधिरोपित किया गया है। साथ ही मानसून अवधि में रेत खदानों से खनन कार्य प्रतिबंधित होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा रेत खनन हेतु टोकन जारी कर टोकन की आड़ में नदी से रेत उत्खनन करवाया जाना प्रमाणित पाये जाने से नियमानुसार संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, भोपाल को प्रतिवेदन 26 अगस्त 2022 को प्रेषित किया गया है।
भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार है
विज्ञापन