: भिंड के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता
Admin Wed, Apr 10, 2024

पूर्व डीइओ के गांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुरैना से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के सामने गांव (तिवरिया रक्षेड) मुरैना और परिवार के कई अन्य लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
भिंड/ मुरैना संवाददाता
भिंड में लंबे समय तक जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे हरिभुवन सिंह तोमर ने अपने ही गांव तिवरिया रक्षेड भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जीवन भर शिक्षा जगत में काम करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा देने और शिक्षा विभाग को चलाने के अनुभव के साथ अब हरिभुवन सिंह तोमर राजनीति के मैदान में पहुंचकर राजनेतिक कखगघ सीखेंगे।
श्री तोमर के साथ उनके परिवार और गांव के कई अन्य लोगों ने भी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
श्री तोमर ने एमपी टुडे को बताया कि भाजपा एक कार्यकर्ता को सम्मान और समुचित अधिकार देने वाली पार्टी है। भाजपा की विचारधारा राष्ट्र के उत्थान और विकास की है। भाजपा के तेजस्वी और वैश्विक नेता हमारे प्रधानमंत्री और हमारे अंचल के बड़े नेता श्री नरेंद्र सिंह तोमर के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अब जीवन पर्यंत भाजपा के वट वृक्ष के नीचे रहने का संकल्प मेरे परिवार और मेरे ग्राम वासियों के द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन