: पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कलेक्टर पर लगाए अनेक आरोप

Admin Tue, Apr 9, 2024

भिंड - संवाददाता

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि माह नवम्बर 2023 में विधानसभा निर्वाचन के समय भा.ज.पा. को जिताने हेतु कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव की भाजपा के पक्ष में कार्य करने की अनेक शिकायतें करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे उनके हौसले बुलंद है। लोकसभा चुनाव में भा.ज.पा. के प्रत्याशी के पक्ष में भिंड कलेक्टर द्वारा चुनाव प्रभावित करने के कई तथ्य रखे है।

जिनमे भिण्ड जिले में सिन्ध नदी से रेत (बालू) का अवैध उत्खनन भा.ज.पा. के नेताओं से मिलकर लहार थाने के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक उ.प्र. में ले जाकर वेची जा रही है। रेत माफियाओं के लठेतों द्वारा इन्ट्री के नाम से प्रति ट्रक 10 हजार व प्रति ट्रेक्टर ट्राली 2 हजार रूपये वसूल की जा रही है। जिसका उदाहरण भिण्ड नगर में रेत माफियाओं के लठैतो को इन्ट्री फीस न देने पर दिनांक 03 अप्रैल 2024 को 26 वर्षीय नवयुवक शिवमसिंह तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लहार क्षेत्र के स्थानीय विधायक के सजातीय थाना प्रभारियों की पदस्थापना कर दी गई है। इन थाना प्रभारियों की रिस्तेदारियों भा.ज.पा. के नेताओं से है। जिससे पुलिस के माध्यम से मतदाताओं में भय बनाया जा रहा है। चुनाव को प्रभावित करने हेतु क्षेत्र के काग्रेस कार्यकर्ताओं पर असत्य अपराध पंजीबद्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। काग्रेस कार्यकर्ताओं पर काग्रेस पार्टी छोड़कर भा.ज.पा. की सदस्यता लेने का दबाब डाला जा रहा है। जिसके निम्न उदाहरण है।

पत्र में श्री सिंह ने लिखा है कि अपराध क्रमांक 0043/24 दिनांक 11.02.2024 थाना लहार में ग्राम मेहरा बुजुर्ग निवासी श्री लालजी शर्मा (महाते) तथा श्री दीपक शर्मा पर धारा 327, 452, 323, 294, 506, 34 आईपीसी में पंजीबद्ध कराया। जबकि घटना जिस स्थान पर दर्शाई गई है वहां सी.सी.टी.व्ही. कैमरा भी लगा है। कैमरे में उक्त दोनों की उपस्थिति घटना के स्थल की नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा है कि लहार क्षेत्र के अन्तर्गत थाना रावतपुरा में थाना प्रभारी श्री कमलकान्त दुबे द्वारा ग्राम अखदेवा निवासी काग्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चन्द्रशेखर दुबे सहित उनके 2 पुत्र तथा एक भतीजे पर अपराध कमांक 0023/24 धारा 323, 294, 506बी, 452 दिनांक 08.04.2024 को असत्य अपराध पंजीबद्व किया। फरियादी राकेश पुत्र रामसेवक दुबे द्वारा असत्य रिपोर्ट करने के कारण 2500 की आबादी वाले ग्राम अखदेवा के किसी भी ग्रामवासी द्वारा असत्य गवाही न देने पर उन्होंने अपने दतिया जिले के रिश्तेदार संतोष पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी बिसौर तथा विनोद पुत्र रामेश्वर नगायच निवासी थरेट को गवाह लिखाया। ग्राम अखदेवा की दूरी थाना रावतपुरा से मात्र 4 कि.मी. है। परन्तु थाना प्रभारी श्री कमलकान्त दुबे घटना स्थल पर न जाकर भा.ज.पा. के स्थानीय नेता के कहने पर अपराध पंजीबद्ध किया। श्री दुबे थाना प्रभारी रावतपुरा की लहार के भाजपा नेता श्री दिनेश शुक्ला के भाई नरेन्द्र शुक्ला के साले का लड़का है। उक्त थाना प्रभारी तालगाँव के निवासी जो विधानसभा क्षेत्र लहार के थाना आलमपुर से 3 कि.मी. दूरी पर स्थित है।

श्री सिंह ने पत्र में आगे लिखा कि अपराध क्रमांक 0301/23 दिनांक 17.11.2023 थाना लहार में ग्राम सिकरी जागीर निवासी दीपक बुधौलिया, वीरेन्द्र बुधौलिया एवं रजत शर्मा पर घटना के एक माह बाद फर्जी धारा 307 थाना लहार के तत्कालीन थाना प्रभारी ने स्थानीय विधायक के दबाब में बढ़ाकर गिरफ्तार किया तथा थाना प्रभारी द्वारा स्वयं कट्टा रखकर जप्ती दिखाकर जेल भेज दिया।
कलेक्टर भिण्ड ने स्थानीय विधायक के आदेश से जिन सहकारी संस्थाओं को म.प्र. में उत्कृष्ठ होने से सम्मानित किया गया उन्हें गेहूँ, सरसों आदि अनाजों का खरीदी केन्द्र नहीं बनाया। क्योंकि इन सस्थाओं पर काग्रेस पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष है। यह भिण्ड जिले की सर्वोत्तम संस्थाएँ है। तथा विधायक के इशारे पर अनेकों ऐसी संस्थाओं को खरीदी केन्द्र बनाया जिनके कर्मचारियों पर गबन तथा संस्था की राशि वसूली होने के साथ-2 लाखों रूपये के घाटे में चल रही है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि भिण्ड कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव जिस संकीर्ण मानसिकता से कार्य कर रहे हैं, उनके रहते लोकसभा का निष्पक्ष निर्वाचन ठीक से और निष्पक्ष तरीके से होना संभव नहीं है। इसलिए इन्हें भिण्ड दतिया लोक सभा के निर्वाचन कार्य से हटाना लोकतंत्र के हित में होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें