: गाँधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक : पाठक

Admin Tue, Jan 30, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

भिंड - संवाददाता

महात्मा गांधी की 76वी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि शांति के सबसे बड़े समर्थकों में से एक महात्मा गांधी ने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और भारत को आजादी दिलाने में सहयोग किया।।
उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीकों को अपनाया।गाँधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।
एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी, स्वदेशी और स्वावलंबन से भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग हर युग में प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श व विचार सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह,मंडल महामंत्री सतेंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, आईटी प्रभारी दीपेश दीपू तोमर,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,विष्णु शर्मा,सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,रामू तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें