: यहां 37 लाख 50 हजार की देशी, प्लेन ,मसाला, विदेशी व्हिस्की,रम,बियर,कच्ची हाथभट्टी शराब व गुडलाहन स्वाहा !
Admin Sat, May 27, 2023
जिला प्रशासन के निर्देश पर भिंड पुलिस के द्वारा 20 वर्षों से जप्त की जा रही शराब को किया नष्ट, कीमत 37 लाख 50 हजार
शराब की पेटियों व बोतलों पर चला बुलडोजर...


गणेश भारद्वाज - भिण्ड
कलेक्टर भिंड के निर्देशन में गठित समिति जिसमे एसडीएम भिंड/तहसीलदार/नायब तहसीलदार , जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया,सीएसपी निशा रेड्डी ,डीएसपी अरविन्द शाह ,डीएसपी पूनम थापा की उपस्थिति में भिंड जिले के विभिन्न न्यायालयों से निराकृत आबकारी विभाग एवं पुलिस थानों के आबकारी एक्ट के प्रकरणों तथा कलेक्टर न्यायालय में आबकारी प्रकरणों में निराकृत एवं राजसात प्रकरणों जिनकी कुल संख्या 1090 है…
उक्त निराकृत प्रकरणों में जप्तशुदा एवं राजसात देशी मदिरा प्लेन ,मसाला विदेशी मदिरा व्हिस्की,रम,बियर,कच्ची हाथभट्टी मदिरा, गुडलाहन सैम्पलों को विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई…
उक्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई…
समस्त मदिरा को ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडिंग वाहन से भरकर कार्यवाही स्थल पर लाया गया तथा जे सी बी रोलर से उक्त सम्पूर्ण मदिरा को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया..
नष्ट की गई मदिरा का मूल्य लगभग 3804500/₹ होगा…
भिंड जिले में नष्टीकरण की यह कार्यवाही 20 वर्षो में पहली बार हुई है उक्त कार्यवाही के दौरान भिंड जिले के पांचों आबकारी व्रतों के वृत्त प्रभारी रविशंकर तिवारी,नरेंद्र कुमार,हरेंद्र मावई,अजीत यादव एवं भिंड पुलिस के 6 थानों के थाना प्रभारी जिनमे प्रमोद साहू,शिवसिंह यादव, सुधीर कुशवाह,अरविन्द सिकरवार एवं आबकारी स्टाफ़ थाना स्टाफ मौजूद रहे
विज्ञापन