: महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू ने आईपीएस सुरेंद्र जैन को भारतीय पुलिस मेडल से किया सम्मानित
Admin Mon, Aug 14, 2023
15 अगस्त 2023 को यह सम्मान आईपीएस सुरेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाल परेड ग्राउंड भोपाल पर प्रदान किया जाएगा

गणेश भारद्वाज - भिंड
उत्कृष्ट सेवाओं ,सराहनीय सेवाओं (मेरिटोरियस सर्विसेज) के लिए भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा श्री सुरेंद्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा को भारतीय पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया.15 अगस्त 2023 को यह सम्मान सुरेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लाल परेड ग्राउंड में प्रदाय किया जाएगा।
श्री सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा भिंड जिले से ही अपनी सेवाएं शुरू की गई थी वह मिहोना में प्रशिक्षु थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे उसके उपरांत तीन बार उनकी पदस्थापना भिंड जिले में रही व एसडीओ लहार , csp भिंड एसडीओपी मेहगांव ,एसडीओपी गोहद के पद पर विभिन्न समय में पदस्थ रहे हैं। श्री सुरेंद्र कुमार जैन अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए भिंड में विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे हैं।
राज्य पुलिस सेवा की सूची में प्रथम स्थान करने वाले सुरेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर डीएसपी एडिशनल एसपी और एसपी सेवाएं प्रदान की है। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा के पद पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन