: चंबल के बागियों को डाकू ना कहें गृह मंत्री - कांग्रेस विधायक
Admin Mon, Jan 23, 2023
कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने चंबल में बिजनेस कॉरिडोर बनाए जाने की उठाई मांग, सरकार ऐसा करेगी तो मिलेगी बेरोजगारी से निजात
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
चंबल में हुए बागियों को प्रदेश के गृहमंत्री जी डाकू कहकर चंबल की धरा को बदनाम ना करें, अगर पूरे देश में अन्याय के ख़िलाफ़ बग़ावत करने की हिम्मत कहीं है तो चम्बल के लोगों में है, लेकिन आज ये चम्बल उपेक्षा की मार झेल रहा है. यहाँ की प्रगति के लिए अब बिज़नेस कॉरिडोर बनाना आवश्यक हो गया है. यह माँग मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवींद्र सिंह तोमर ने भिंड दौरे में कहीं,वह रौन क्षेत्र टेहनगुर में आयोजित दंगल आयोजन में शामिल होने पहुँचे थे. दरअसल दिमनी विधायक इन दिनों जहां भी जा रहे हैं चम्बल के युवाओं के लिए इंडस्ट्रियल और बिज़नेस कॉरिडोर की माँग उठा रहे हैं,भिंड में टेहनगुर गाँव में एक दंगल आयोजन के कार्यक्रम में शामिल होने आए दिमनी विधायक ने बताया कि वे बीते 15 वर्षों से हर वर्ष चम्बल ईलाके क़रीब एक सैकड़ा दंगल अटेंड करते हैं इस बार उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था,चम्बल के विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में भी यह बात उठाई थी कि इस चम्बल क्षेत्र में पचनदा समेत बहुत ज़मीन है जहाँ पर उद्योग धंधे लगाये जा सकते हैं.,इस क्षेत्र को बिज़निस कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए क्यूँ कि चम्बल लंबे समय से उपेक्षा झेलता रहा है,उन्होंने सदन में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा चम्बल में डकैत वाले बयान पर भी पलटवार किया जिसमें मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि हमने चम्बल में डकैतों का सफ़ाया किया,कांग्रेस विधायक ने कहा कि चम्बल में कभी डकैत नहीं हुए,अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की क्षमता अगर कहीं है तो चम्बल घाटी के लोगों में है, उन्हें बागी कहा जा सकता है। उन्होंने सरकार को आमंत्रित किया है कि वे यहाँ इस चम्बल क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जिससे इस क्षेत्र के जिन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है वे प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर सके जो देश के महानगरों में जाकर छोटी छोटी नौकरियां करते हैं, अपने माता पिता की सेवा भी नहीं कर पाते और सही से अपना पेट भी नहीं भर पाते हैं,इसलिए भिंड मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया इस क्षेत्र में बहुत सी जगह हैं जहां बिज़नेस कॉरिडोर बनने से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और क्षेत्र की सुख समृद्धि भी होगी,दिमनी विधायक का कहना है कि वे पिछले 15 वर्षों से इस बात को विधानसभा समेत कई जगहों पर उठा चुके हैं और अब इसे क्रांति के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं जिससे इस क्षेत्र की जानता का हित हो सके,विधायक रवींद्र सिंह भिडोसा ने अटल प्रॉग्रेस-वे पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके किनारे भी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रस्तावित तो किया है,लेकिन उसका समय निर्धारण तो होना चाहिए,चम्बल एक्सप्रेस वे का नाम बदल-बदल कर कई वर्ष निकाल दिये हैं,अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर कोई विरोध नहीं है,लेकिन चम्बल कोई छोटा नाम नहीं है,अगर रखना ही था तो रामप्रसाद बिसमिल के नाम पर रख देते। उन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये,इसलिए ये नाम बदलने से नहीं होगा, एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ साथ बिजनेस कॉरिडोर का निर्माण भी जल्द से जल्द होना चाहिए।
कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर
विज्ञापन