: देश की न्यायिक व्यवस्था नजर में ही गोविंदसिंह झूठे, जनता के वफादार कैसे होगे ?

Admin Thu, Sep 21, 2023


डॉ; रमेश दुबे ● नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद का सरासर किया जा रहा दुरूपयोग, दे इस्तीफा।

गणेश भारद्वाज - भिण्ड


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने म.प्र. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे डॉ.गोविंदसिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी फितरत में प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू से ही है, उसी गुमान में उन्होनें माननीय उच्च न्यायालय पर उंगली उठाई और पक्षपात का झूठा आरोप लगाया, लेकिन यहां उनको मुंह की खानी पड़ी, क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय ने उनके उपर जुर्माना यह कहते हुए लगाया कि उन्होनें जो एप्लिकेशन लगाई है उससे स्पष्ट है कि वह हाईकोर्ट की खण्डपीठ पर झूठे आरोप लगाकर दबाब बनाना चाहते है, उनका कोई अन्य गुप्त उद्देश्य इसमें छिपा है, इसलिए न्यायालय ने उनकी इस गतिविधि को गलत मानते हुए जुर्माना ठोका है।

डॉ. दुबे ने स्पष्ट किया है कि डॉ. गोविंदसिंह महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल चुके है वो अपनी आदतों के अनुसार ही इस प्रकार के आचरण करते है, जाति वाद का आरोप दूसरों पर लगाते है जबकि खुद ही जातिवाद फैलाते है, इस बार के विधानसभा चुनाव में आम जनता इसका जबाव जरूर देगी, ऐसी हम सभी आशा ही नही पूर्ण विश्वास भी है। डॉ.रमेश दुबे ने बताया कि पिछले दिनों गोविंदसिंह ने जो आरोप एसपी भिण्ड पर जातिगत नियुक्तियों के संबंध में लगाए है वो उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है।

क्या पुलिस पर दबाव बनाकर जीते गुजरे चुनाव

रमेश दुबे ने कहा कि वो अपने पिछले कार्यकाल को देखें उन्होनें कितने जिला पुलिस कप्तानों पर दबाव बनाकर अपने चहेतों को थाना इंचार्ज और टीआई बनवाया। डॉ.दुबे ने कहाकि ये जिला पुलिस कप्तान का खुद का सोच और विश्वास होता है कि जिले मैं कानून व्यवस्था ठीक रहे और उनकी ट्यूनिंग सभी थाना प्रभारियों से ठीक रहे उसी के हिसाब से उनके द्वारा थानों में अधिकारी नियुक्त किए
जाते है। चूंकि कांग्रेस की सरकार कार्यकाल में गोविंदसिंह अपनी मनमानी करते रहे है तो उनकी वही आदत आज भी बनी हुई है, जो पहले भी गलत थी और आज भी गलत है।

गोविंदसिंह का यह कहना कि थानों पर जातीय नियुक्तियों से चुनाव जीत जाते है तो वह स्पष्ट करें कि 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 में लहार विधानसभा के चुनावों में उनके सजातीय नियुक्त थे तो क्या उन पुलिसकर्मियों ने उन्हें चुनाव जिताए, जबाव दें नेता प्रतिपक्ष ?

जनता सिखाएगी सबक ........

रमेश दुबे ने साफ कहा कि डॉ. गोविंदसिंह ने नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार किया है, अतः इनको तत्काल नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि कोई असत्य बोलने वाला इस पद पर न रहें, साथ ही उनकी अनुचित, गैर लोकतांत्रिक गतिविधियों और जातिवादी गतिविधियों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें