: नारी सम्मान के लिए समर्पित है "मैं हूं अभिमन्यु अभियान, : डीएसपी थापा
Admin Wed, Jun 14, 2023

मैं हूं अभिमन्यु अभियान का भिंड में हुआ शुभारंभ
भिंड - संवाददाता
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में 12 से 19 जून तक के लिए महिलाओं एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवम पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान " में हूं अभिमन्यु" का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया , आज बुधवार को सदर बाजार जिला भिंड में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी , उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिंड पूनम थापा शर्मा के नेतृत्व में ऑटो चालकों, टमटम चालकों , बच्चो एवम उनको परिजनों को महिला एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूकता , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नंबर आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स को पान की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट में ऑटो ,टमटम, बस, जैसे प्राइवेट वाहनों में अभिमन्यु का लोगो के स्टिकर्स चिपकाए गए , एवम समस्त चालकों , होटल मालिकों को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया एवं अभिमन्यु का सेल्फी का कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, डीएसपी पूनम थापा के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई.
समस्त कार्यवाही में महिला थाने,यातायात थाना ,कोतवाली थाना का स्टाफ एवम निर्भया मोबाइल साथ में रही।
विज्ञापन