: ऐसी व्यवस्था करूंगा कि अब लोगों को खुले मे नही सोना पड़े - मुख्यमंत्री

Admin Sun, Jan 7, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिखा फुटपाथ पर सोए लोगों का दर्द

महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचते कर जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण

उज्जैन - संवाददाता

ऐसी व्यवस्था करूंगा कि प्रदेश में किसी भी गरीब को खुले में सोने के लिए मजबूर ना होना पड़े यह बात उज्जैन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर कुछ देर रुकने के बाद वे चामुंडा माता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने फुटपाथ पर खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। मीडिया से चर्चा में सीएम डॉ. यादव ने कहा सुबह मैं दिल्ली में था। राजनाथसिंह जी के साथ हम हरिद्वार गए। वहां से देहरादून गए और इंदौर होते हुए मैं उज्जैन आया हूं। मुझे इस बात का संतोष है कि हमने वहां साधु-संतों को 2028 के कुंभ के है लिए आमंत्रण दिया है। और कहा है कि आप उज्जैन आइए… हम अच्छे से सिंहस्थ का आयोजन करेंगे। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि विकास के कामों को लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ हम शिवराजसिंह चौहान के कामों को आगे बढ़ाते चल रहे हैं। रात के समय ठंड का माहौल है, और ऐसे में यदि गरीब भाई-बहन फुटपाथ पर सोए हुए हैं तो उनकी मदद कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि सभी रैन बसेरों में सोए।

https://youtu.be/SL0wS2mgMZQ

विज्ञापन

जरूरी खबरें