: ईमानदारी से बिजली जलाएं उपभोक्ता, तो नहीं रहेगी विद्युत समस्या...
Admin Sat, Jun 1, 2024

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के डिवीजनल इंजीनियर विशाल उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर लोगों से की गुहार
भिंड - संवाददाता
यदि सभी लोग ईमानदारी से मीटर से बिजली जलाए तो कहीं कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ये सब इसीलिये हो रहा है क्योंकि हर तरफ अनाधिकृत लोड है। मीटर होते हुए भी लोग एक एक घर में 2 तरफ से सप्लाई लिए हुए हैं। यह बात सोशल मीडियाके व्हाट्सएप के एमपीईवी ग्रुप पर भिंड के डिवीजनल इंजीनियर विशाल उपाध्याय ने लिखी।
श्री उपाध्याय ने लिखा कि अगर एक फीडर किसी कारण से बंद होता है तो लोग दूसरे तरफ चालू कर लेते है जिससे आजकल फीडर ओवरलोड हो जा रहा है। ये कुछ चीज ऐसी है जिनका खुद के तरफ से सुधार जरूरी है।
उन्होंने लिखा कि आज सामाजिक जागरूकता की बहुत जरुरत है. खुद से सभी शुरुआत करके इन बातों के लिए दूसरों को प्रेरित किया जा सकता है।
यदि किसी पर्टिकुलर एरिया में ये समस्या होती तो हम चेकिंग करके नियंत्रित कर सकते हैं। पार मास लेवल पर या लगभाग भिंड शहर के हर क्षेत्र में ये स्थिति जनता ने खुद क्रिएट कर रखी है। अगर समय रहते लोगों में जागृति नहीं आएगी।ये सिलसिला जारी रहेगा।
हमने हमारे लेवल पर आजकल डॉक्यूमेंटेशन करना चालू किया है जिसमें जो भी व्यक्ति बिजली का अनाधिकृत उपयोग कर रहा है वो किस तरह से बिजली की चोरी कर रहा है उसका वीडियो या ऑडियो रिकॉर्ड करके नाम के साथ हाउस गली मुहल्ला स्टोर कर रहे हैं या कंपनी की वेबसाइट पर स्टोर कर रहे हैं। भिंड शहर में 300 से अधिक दस्तावेज किए जा चुके हैं जिनमें बिजली चोरी का सबूत है (वीडियो और ऑडियो के साथ)।
घरो के मालिकों पर विभाग की धारा 135 में केस भी दर्ज किये जायेंगे।
सभी लोगो से अनुरोध है अगर हम शहर के बुद्धिजीवी हैं या समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं तो बिजली का दुरुपयोग बंद करने हेतु और सिर्फ या सिर्फ मीटर से बिजली चलाने के लिए सबको जागरूक या प्रेरित करें।
उम्मीद है इसकी शुरुआत खुद के घर से आज से अभी से करेंगे।
आप सब से विनम्र अग्राह है मेरे शब्दों को छोटा समझकर कुछ अनुचित लगे तो क्षमा कर दीजिएगा।

ज्ञात हो कि इन दिनों भिंड नगर में विद्युत ओवरलोडिंग के चलते विभाग को और उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी ना कभी शहर के किसी न किसी इससे में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है और कभी-कभी तो विद्युत अनापूर्ति की चपेट में पूरा का पूरा शहर ही आ जाता है। इसी प्रत्यक्ष में भिंड के सब डिविजनल इंजीनियर विशाल उपाध्याय ने सोशल मीडिया के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं से यह गुहार की। अब देखने वाली बात होगी कि इस अपील या गुहार का क्या प्रभाव आने वाले समय में दिखाई देता है।
विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली विभाग कर रहा है डाटा तैयार
भिंड में विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की कमी नहीं है इसी को देखते हुए विद्युत विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है और सबूत के तौर पर उनके घर या आसपास के ऑडियो या वीडियो तैयार कर संग्रह किया जा रहे हैं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तैयारी पूर्ण होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन