: सांसद बना तो भिण्ड को बनाऊंगा शिक्षा का हब : बरैया

Admin Mon, Apr 1, 2024

डायवर्सन रोड पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोले कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया


कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ,उपनेता प्रतिपक्ष कटारे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह,और चो.राकेश हुए शामिल

भिण्ड - संवाददाता

भिण्ड में पिछले पैतीस वर्षो से भाजपा के सांसद है लेकिन उन्होंने भिण्ड क्षेत्र में पैंतीस प्रतिशत भी विकास का काम नही किया। भिण्ड के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है क्योंकि जिले में शिक्षा पर कोई बड़ा काम नही किया हमारे बच्चे तैयारी हेतु पढ़ने के लिए ग्वालियर और कोटा जाते हैं हमारा प्रयास रहेगा उन्हें जो शिक्षा प्राप्त करने बाहर जाना पड़ता है हम वहीं शिक्षा भिण्ड में उपलब्ध कराए। हमारा क्षेत्र के विकास के साथ साथ शिक्षा में जिले को अब्बल बनाना पहला लक्ष्य होगा। ये बात बायपास रोड स्थित वैष्णो मांगलिक भवन में कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी और भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने कही। श्री बरैया ने कहा में किसी जाति के खिलाफ नही हूं। ,भाजपा आईटी सेल हमारे वर्षो पुराने वीडियो छेड़ छाड़ करके छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही हैं। मैं सिर्फ अन्याय अत्याचार करने वाले के खिलाफ हूं । फिर वो हमारी जाति का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा भाजपा यदि जुमलेबाजी और झूठ का सहारा लेना बंद कर दे तो पचास सीटें भी देश में न जीत पाए।

कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है : हेमंत कटारे
उप नेता प्रतिपक्ष और अटेर विधायक हेमंत कटारे ने कहा भाजपा कभी कांग्रेस को नही हराती है कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है लेकिन हराने वाले अब पार्टी से बाहर जा चुके है। इसलिए इसबार फूल सिंह बरैया जी की जीत निश्चित है आप सभी कार्यकर्ताओ की ताकत पर वो देहली में संसद में भिण्ड का प्रतिनिधत्व करेंगे। श्री कटारे ने कहा भाजपा ने प्रदेश को कर्जदार बना दिया है। उन्होंने जनता का पैसा विकास में कम विज्ञापन में ज्यादा खर्ज किया है इसलिए प्रदेश के गरीबों और मध्यमवर्गी परिवारों को मंहगाई का बोझ ढोना पड़ रहा है।

संविधान परिवर्तन की फिराक में हैं भाजपा : लाखन सिंह

पूर्व मंत्री और लोकसभा प्रभारी लाखन सिंह यादव ने कहा लोकसभा का यह आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह खास चुनाव है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के पास स्थानीय, प्रादेशिक व राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर मजबूती के साथ जाना है। इस चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है, ताकि वे महापुरुष डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान में परिवर्तन कर सके। भाजपा संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के खिलाफ बोलने की आजादी छीन ली गई है। जिसने भी खिलाफत की उस पर ईडी, आईटी व अन्य एजेंसियों ने शिकंजा कसा है। जिससे लोकतंत्र व संविधान खतरे में आ गया है।

लोकतंत्र बचाना है तो जनता को आगे आना होगा चुनाव में : चौधरी राकेश

पूर्व मंत्री चौ .राकेश सिंह चर्तुवेदी ने कहा लोकसभा चुनाव देश की जनता की लड़ाई है। लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए यह लड़ाई हमें मिलकर लड़नी है। बेरोजगारी और संघर्षों में वृद्धि के कारण देश चिंतित है, लेकिन मोदी सरकार अपनी परिचित शैली में देश का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।" उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस प्रभारी वासुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, डा.राधेश्याम शर्मा,सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजयवीर यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश बघेल,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,धर्मेंद्र भदौरिया, पिछड़ावर्ग समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामशेष बघेल,महेश जाटव,महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया,आप के पूर्व प्रत्याशी राहुल कुशवाह, सी.एल हिंडोलिया,रामहर्ष कुशवाह,विरेंद्र यादव,संगठन मंत्री इरशाद अहमद, नईम खां पठान,ओम पुरोहित,देवी सिंह तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बघेल,संतोष त्रिपाठी,चतुरसिंह नरवरिया ,स्मिता शर्मा,स्नेहलता जैन, कृष्णा सक्सेना,युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गुर्जर,पाणसिंह सुमन,बलराम जाटव, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल,सेक्टर , प्रकोष्ठों के पधाधिकारी सहित लगभग एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.अनिल भारद्वाज ने किया। जबकि अभार वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौरसिया ने किया। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशि बरैया के साथ विधायक हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,पूर्व मंत्री राकेश चौधरी,जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह,शहर ज़िला अध्यक्ष डा.राधेश्याम शर्मा के साथ फीता कटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें