: राष्ट्र और राम से प्यार है तो भाजपा को चुनो : संतोष मसूरी
Admin Mon, Mar 4, 2024
भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले युवा चौपाल का हुआ आयोजन
भिंड - संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हाउसिंग कॉलोनी स्थित प्रतीक्षा कोचिंग पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह मसूरी एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि राष्ट्र और राम से प्रेम है तो भाजपा को चुनने का काम युवा करें। वर्ष 2014 से ही युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अधिक से अधिक मत देकर दो बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है, उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट लाने का लक्ष्य युवाओं के कंधों पर है। युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है, यह संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।
इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवा चौपाल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, केंद्र और प्रदेश सरकार से लाभान्वित युवाओं को जोड़ा जाएगा और साथ ही चौपाल के माध्यम से 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का लक्ष्य है।
इस कार्यक्रम पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,सौरभ शर्मा,सौरव सोनी आदि कार्यकर्ता और एक सैकड़ा से अधिक युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन