: भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं समाज जोड़ो यात्रा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी: जयश्रीराम बघेल
Admin Sun, Jan 29, 2023
सर्किट हाउस पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोले नव नियुक्त प्रदेश महासचिव, वार्ता में पूर्व विधायक अटेर हेमंत कटारे कटारे भी रहे मौजूद
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
प्रेसवार्ता लेते कांग्रेस जनरविवार को उच्च विश्रान्ति गृह भिण्ड के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें म.प्र. कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जयश्रीराम बघेल एवं युवा बघेल (पाल) महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री माननीय कमलनाथ ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं कांग्रेस पार्टी में सभी समाजों को जोड़ने के लिये कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिये हैं। कांग्रेस के प्रभावी एवं उत्साही का समर्पित कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
म.प्र. कांग्रेस समाज समन्वयक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें अटेर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमंत कटारे की अनुशंसा से बोल (पाल) समाज के लिये जयश्रीराम बघेल को प्रदेश संरक्षक एवं रामशेष बघेल को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये दोनों पदाधिकारियों ने बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्ययक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी की भावना के अनुरूप सम्पूर्ण म.प्र. में बघेल (पाल) समाज को संगठित कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं बघेल (पाल) समाज के संरक्षण के लिये कार्य करेंगे।
अभी हाल में ग्राम उदोतपुरा थाना देहात, जिला- भिण्ड के अन्तर्गत बघेल समाज की नाबालिग कन्या की हत्या की गई है। ऐसे जघन्न अपराध करने वाले हत्यारों को तुरन्त गिरफ्तार करने के लिये आप सभी पत्रकारों से सहयोग के लिये प्रार्थना करते है।
प्रदेश में जंगल राज्य कायम है। आज जनता बेरोजगारी एवं मेहगाई की मार से आर्थिक संकट में है। म.प्र. सरकार एवं केन्द्र की सरकार जन समस्याओं के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। भा.ज.पा. का एक सूत्री कार्यक्रम साम, दाम, दण्ड, भेद की नीति से चुनाव जीतना है।
म.प्र. सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूब कर दिवालिया होने की स्थिति की ओर जा रही है। इसलिये शासकीय सम्पत्ति को बेचना प्रारम्भ कर दिया है। भिण्ड इटावा रोड़ पर सिंचाई कॉलोनी की पूरी जगह किसी प्राइवेट कम्पनी को बेच देने के बारे में - आम जनता में चर्चा है। भिण्ड शहर में मेडीकल कॉलेज खोलने की मांग की ओर प्रदेश सरकार ने कभी भी ध्यान नहीं दिया है।
आम जनता सरकार की तानाशाही नीतियों से परेशान है। कांग्रेस पार्टी भा.ज.पा. की जन विराधी नितियों को जनता के सामने उजागर करने हेतु भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं समाज जोड़ो यात्रा जैसे कार्यक्रम चलाकर जनजागृति पैदा कर रही है। जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अनेकता में एकता बनाये रखने के लिये संकल्पित है। कांग्रेस पार्टी प्रजातंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु सतर्क होकर प्रयासरत है। कांग्रेस पार्टी एक जनकल्याणकारी संस्था होकर जनहित में सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सदैव संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन