: बीते आठ वर्षों में सर्वाधिक मजबूत हुई भारतीय महिला शक्ति : संध्या राय
Admin Fri, Sep 2, 2022
भाजपा सांसद तेजपुरा साईं मंदिर में रक्षाबंधन एवं छठ मिलन समारोह में हुई शामिल
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल गोरमी नगर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम साईं धाम तेजपुरा में साईं धाम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड दतिया की एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय एवं विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत भिंड के अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया एवं जिला पंचायत मुरैना की अध्यक्ष आरती गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ग्वालियर दुर्गादास मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा सरपंच जयसिंह गुर्जर एवं एक दर्जन सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पटेल मौजूद थे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने उपस्थित अतिथियों को पगड़ी एवं साल एवं श्रीफल देकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद संध्या राय ने कहा आज बड़ी खुशी की बात है कि साईं धाम तेजपुरा में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं रक्षाबंधन एवं मोर छठ मेले में पधारी हैं उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं इससे आने वाले समय में महिलाओं की स्थिति समाज में और मजबूत होगी आज हमारी महिला बहने राजनीत हो समाज सेवा हो व्यवसाय हो नौकरी हो हर क्षेत्र में आ गए हैं आगे सांसद ने गांव में विकास के लिए जो भी जरूरत होगी उसके लिए सांसद निधि से धनराशि उत्पन्न उपलब्ध कराने का वादा किया । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत भिंड की अध्यक्ष कामनासुनील सिंह भदौरिया ने कहा कि आज महिला जागृत हो रही है इतने बड़े महिला सम्मेलन में आज महिला शक्ति से कहना चाहता हूं कि आप लोग अब घर से बाहर निकले अपना ध्यान पढ़ाई लिखाई समाज सेवा एवं अन्य कार्यों में लगाएं आगे आने वाला समय महिलाओं का है को आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मेरी जो भी मौत हो गई मैं पूरी ताकत से करूंगी इस अवसर पर जिला पंचायत मुरैना के अध्यक्ष आरती गुर्जर ने कहा कि मैं अभी युवा हूं मैं युवा वर्ग की जो भी समस्याएं में अच्छी तरह जानती हूं चाहे वह शिक्षा की समस्या हो या रोजगार की समस्या हो या गांव में अन्य मूलभूत समस्या हो मेरा पूरा ध्यान इन समस्याओं को दूर करने में रहेगा इतने बड़े आयोजन में आज आप लोगों ने मुझे बुलाया इसके लिए मैं आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि साईं धाम सेवा ट्रस्ट इस प्रकार के आयोजन आगे भी और अच्छे तरीके से करेगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक जय सिंह गुर्जर सरपंच रमाकांत शर्मा कालू गुर्जर भागीरथ सिंह गुर्जर सरपंच कमलेश पटेल कैप्टन धर्म सिंह गुर्जर टेक सिंह गुर्जर बलवीर सिंह गुर्जर अरविन्द जैन जसवंत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद थीं।
विज्ञापन