: पाकिस्तान पर शानदार जीत देख गदगद हो गए भारतीय...
Admin Sun, Oct 15, 2023

खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी जलाकर एवं तिरंगा लहराकर मनाया भारत की जीत का जश्न
भिंड - संवाददाता
विश्व कप के मैच में पाकिस्तान की टीम से भारत की टीम जीतने के बाद खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। क्रिकेटर श्रेयस अय्यर द्वारा लगाया गया जीत का चौका के बाद धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी जलाकर एवं तिरंगे लहराए जीत का जश्न मनाया,साथ में भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर खेल प्रेमी अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारत खेल की दुनिया में भी विश्वगुरु बनकर उभर रहा है। देश को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। विश्व कप में भारतीय टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निश्चित रूप से हम विश्व विजेता बनेंगे एवं भारतीय क्रिकेट प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिससे युवाओं में खेल प्रति उत्साह, उमंग, उल्लास और खिलाड़ियों के प्रति प्रेम बड़ा है।
एवं क्रिकेट प्रेमी सिद्धार्थ जैन ने कहा कि हमें ये मैच देख के बहुत मजा आया. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराना वर्ल्ड कप जीतने जैसा है एवं इसी जोश के साथ टीम इंडिया खेलती रही तो वर्ल्ड कप जरूर जीतेंगे।
इस अवसर पर छुटंकी समाधिया, कौशलेंद्र राजावत,विष्णु शर्मा, सौरव जैन, भानु जयंत,राकेश जैन,पावन जैन, बंटी गौर,मयंक कुमार,पियूष जैन, प्रशांत शर्मा आदि खेल प्रेमियों मौजूद रहे।
विज्ञापन