: शासन की योजनाओं का प्रसार करें नवांकुर संस्थाएं : सिसोदिया

Admin Sat, Jan 21, 2023

विकास यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

भिण्ड - संवाददाता

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले यह काम नवांकुर संस्थाओं का है और इसे कार्य योजना बनाकर पूरा करें, आने वाली विकास यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी लोग कमर कस लें। जन अभियान परिषद विकास यात्रा की नोडल एजेंसी है। अतः आप सबका दायित्व है कि समग्र विकास हेतु प्राणपण से जुट जाएं। उक्त बात जन अभियान परिषद के चंबल संभाग के संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया ने कही। वे जिला पंचायत सभागार में जिले भरा में संचालित नवांकुर संस्थाओं की त्रे मासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह, विकासखंड समन्वयक गोहद ब्रजेंद्र शर्मा, लहार से सुनील चतुर्वेदी, और रौन से जयप्रकाश शर्मा सहित समस्त जिले की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लहार विकासखंड समन्वयक सुनील चतुर्वेदी ने किया और आभार प्रदर्शन ब्रजेंद्र शर्मा ने किया।
जिला पंचायत के सभागृह में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया जी द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया नवांकुर संस्थाओं से परिचय प्राप्त कर विगत 3 माह में उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर समीक्षा की गई काम के दौरान आ रही परेशानियों का निराकरण करते हुए आगामी माह की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह ने विकास यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए नवांकुर संस्थाओं से विकास यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन की अपील की गई, अंत में सुझाव लिए गए और सवालों के जबाव संभाग समन्वयक महोदय के द्वारा दिए गए।

नवांकुर संस्था इंसानियत ग्रुप का किया निरीक्षण देखा कार्य

अपने प्रवास के दौरान संभाग समन्वयक महोदय श्री सिसोदिया ने शहर में संचालित नवांकुर संस्था इंसानियत युवा मंडल का निरीक्षण किया और उनके कार्यों को बारीकी से देखा,तथा वहां चल रही सेवा कार्यों की सराहना की एवं नवांकुर के कार्यों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान जिला समन्वयक सहित समस्त विकासखंड समन्वयक उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें