: शिवराज की ' लाड़ली बहिना योजना, से प्रेरित होकर यह भाजपा नेता बनाएंगे विश्व की सबसे बडी राखी बनाने का विश्व रिकार्ड...
Admin Wed, Aug 30, 2023
31 अगस्त को होगा भिंड के मेहगांव कस्बे में सबसे अद्भुत भव्य आयोजन, न केवल विश्व रिकार्ड बल्कि कई रिकार्ड होंगे दर्ज, हजारों बहिनों को मिलेगा सम्मान और गिफ्ट

गणेश भारद्वाज - भिंड
भारत में रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधती हैं। यह त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। बहनें अपने भाई की विजय और खुशियों की कामना करती हैं तो वहीं भाई बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। इसी राखी के त्यौहार में कुछ अनोखे और सबसे अलग कार्य भी होते हैं। ऐसा ही एक काम हो रहा है भिंड जिले के मेहगांव में।
यहां पर भाजपा नेता अशोक भारद्वाज द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राखी का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस राखी की लंबाई 1000 फीट की रहेगी। वहीं इसके फूल का डायमीटर लगभग 25 फुट का रहेगा। 31 तारीख को मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की लाड़ली बहनें अपने नेता अशोक भारद्वाज को यह राखी बांधेंगी। हालांकि इस राखी को लंबा बनाने में साफा इस्तेमाल किया जा रहे हैं लेकिन दोनों छोर पर पतले धागे रहेंगे जो सांकेतिक तौर पर कलाई में बांधे जाएंगे। ऐसे में यहां पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित तमाम अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक्स के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। ताकि वह विश्व की इस संभवत: सबसे लंबी राखी को अपनी बुक में दर्ज कर सकें।
भाजपा नेता अशोक भारद्वाज का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे और इसी पर विचार विमर्श चल रहा था कि राखी के त्योहार पर किस प्रकार का आयोजन किया जाए। ऐसे में यह आइडिया दिमाग में आया तो उन्होंने तुरंत इंटरनेट पर सर्च किया जिसमें लगभग 800 फुट की राखी अभी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। जिसके बाद उन्होंने सभी बड़ी राखी बनवाने के लिए दिल्ली कोटा के कारीगरों से सम्पर्क किया और उनके द्वारा पिछले 15 दिनों से तैयार किया जा रहा है।



विज्ञापन