: आईपीएस ने दिलाई कारगिल शहीदों के पराक्रम की याद और युवाओं को नशा न करने की खिलाई सौगंध

Admin Thu, Jul 27, 2023

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 प्रांगण में हुआ वीर शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान

भिंड - संवाददाता

पुलिस के द्वारा बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान समारोह तथा नशामुक्त भारत अभियान के तहत परिचर्चा एवं शपथ ग्रहण तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। उक्त समारोह पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल म०प्र० के निर्देशन में जिला पुलिस बल भिण्ड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उत्कृष्ट उ०मा०नि० क०-1 भिण्ड के सयुक्त तत्वाधान में विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती की प्रतिमा पर अतिथिगण द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक भिण्ड, विशिष्ट अतिथि द्वय एम०के० सरियाम एवं अति०पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा अन्य आमंत्रित अतिथि पूनम थापा डी.एस.पी. महिला शाखा एवं संस्था प्राचार्य पी०एस० चौहान द्वारा सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के सैनिक अधिकारी रिटायर्ड कर्नल भारत सिंह यादव, कैप्टन रविन्द्र सिंह परमार,सेवा निवृत एयर डिफेंस अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कुशवाह एवं शहीद सैनिक अनूप शर्मा (शौर्यचक्र) एवं उनके भाई शहीद सैनिक आलोक शर्मा के पिताजी पत्रकार रामशंकर शर्माजी को माल्यार्पण शॉल, श्रीफल एवं अभिन्नदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मंचासीन अतिथिगण द्वारा जिला पुलिस बल भिण्ड के तत्वाधान में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियों के परिजन रामकिशोर भईयाजी, श्रेयांश लोहिया, अरविन्द्र कुमार जैन, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, नीरज शर्मा, मदनमोहान पालीवाल, lअनंत स्वरूप मिश्रा, रविप्रकाश शाक्य, रविन्द्र बौहरे को माल्यार्पण, शॉल, श्रीफल एवं अभिन्नदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने उदबोधन में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक निण्ड द्वारा कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भिण्ड जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अग्रिणी भूमिका की सराहना करते हुए सभागार में उपस्थित विद्यालय के एनएसएस के छात्र / छात्राओं को देश सेवा एवं कैरियर निर्माण हेतु गहन अध्ययन के साथ शतप्रतिशत प्रयास करके समसामायिक विषयों पर अपडेट रहते हुए तैयारी कर जीवन में सफलता प्राप्त करने की बात कही। मंचासीन विशिष्ट अतिथि सीईओ जिला पंचायत मिण्ड मनोज कुमार सरियाम द्वारा इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, योगदान सहित कारगिल वीरों के पराक्रम को याद करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर मंचासीन कारगिल के हीरो सैनिक अधिकारी से०नि० कर्नल भारत सिंह यादव सेनि कैप्टन, रविन्द्र सिंह परमार द्वारा भी कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम एवं अपने अनुभवों और संघर्ष को छात्रों के बीच साझा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय मोपाल के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मंचासीन अतिथिगण कारगिल वीरों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियों के परिजनों द्वारा सयुक्त रूप से अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डीएसपी महिला शाखा श्रीमती पूनम थापा शर्मा, प्रधान आरक्षक रामकुमार पाण्डेय, वरिष्ठ स्वयंसेवक राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित पर्वतारोही धर्मेन्द्र सिंह तोमर एवं वरिष्ठ रच्यंसेवक हरेन्द्र गौतम समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंचासीन अतिथियों के माध्यम से माल्यार्पण, शॉल, श्रीफल एवं अभिन्नदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्राचार्य पीएस चौहान एवं रक्षित निरीक्षक अरविंद्र सिंह सिकरवार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन एवं आभार प्रदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० धीरज सिंह गुर्जर द्वारा एवं संचालन धर्मेन्द्र सिंह तोमर एवं रामकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें