: खूब झमाझम बरसे बादल,कविता के बादल थे बादल...
Admin Wed, Feb 21, 2024

कवि किशोरी लाल यादव की याद में श्रद्धासुमन कवि सम्मेलन आयोजित
भिंड- संवाददाता
'मध्यप्रदेश के लेखक संघ भिण्ड के जिला सचिव तथा हिंदी सेवा समिति भिण्ड जिला संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार गजलकार किशोरीलाल बादल ने अपने जीवन के अंतिम समय को कविता के लिए समर्पित कर दिया था। उम्र के अंतिम पड़ाव में कविता के प्रति उनका दबा हुआ रुझान जब प्रस्फुटित हुआ तो उन्होंने एक से एक बढ़कर उम्दा रचनायें लिखीं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता का आलम यह था कि उनको औसतन एक प्रमाण पत्र प्रतिदिन मिला करता था। कवि सम्मेलन के मंच पर ओपनिंग कवि के रूप में उनकी छवि सर्वस्वीकार हो चुकी थी। उनका असमय जाना एल, कविता के लिए, भिंड की साहित्य वैचारिकी के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिज्ञासा प्रकाशन गाजियाबाद ने उनकी रचनाओं का संग्रह बादल की बरसात नाम से प्रकाशित किया।' उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश लेखक संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील त्रिपाठी निराला में बादल निवास हाउसिंग कॉलोनी पर आयोजित उजास काव्यांजलि में किशोरिलाल बादल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए।
लेखक संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शर्मा नंदू ने कहा कि
खूब झमाझम बरसे बादल।
कविता के बादल थे बादल।। आदरणीय किशोरीलाल बादल हमारे लिए गुरु के समकक्ष थे। उनके अंदर कविता की भूख थी; कविता को जीने का माद्दा था एल; उन्होंने कविता के प्रति दीवानगी की हद तक अपनी सोच को सक्रिय रखा। सभी के प्रति उनका व्यवहार समान रहता था। आज हम उनको अश्रुपूरित नैनों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख महसूस कर रहे हैं। युवा व्यवसायी प्रशांत जैन ने कहा कि किशोरी लाल बादल हमारे मामा जी के साथ-साथ हमारे लिए गुरु के समान थे। उनका कहना रहता था की मुश्किलों से डरना नहीं लड़ना चाहिए; उनकी यह सीख हमको बहुत ही ऊर्जा देती है। इस श्रद्धांजलि सभा में रविन्द्र तिवारी, रमेश जैन दिल्ली, हेमन्त जोशी नादान, राजकुमार जैन, हरवेंद्र जैन प्रदीप युवराज, प्रशांत जैन, राजेश मधुकर समेत अनेक गणमान्य साहित्यकार तथा नागरिक बंधु उपस्थित थे।
विज्ञापन