: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने निकली जागरण रैली...विद्यार्थी बोले : अंकल वोट जरूर देने जाना
Admin Wed, Oct 18, 2023

800 से अधिक स्टूडेंट्स ने रैली निकाल दिया मतदान जागरूकता का संदेश
भिण्ड - संवाददता
भिण्ड जिला उत्साही युवाओं का जिला है, यहां जो बच्चा जिस कार्य मन में ठान लेता है फिर हर हाल में करता है इसलिए हर क्षेत्र में ऊर्जावान बच्चों ने आगे निकल करके भिंड का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र हो या आईएएस आईपीएस के एग्जाम हों या खेल हों या नकल रोकने का अभियान हो सब क्षेत्र में भिंड के ऊर्जावान छात्र जाने जाते हैं अब उन्हें यह कर्तव्य निभाता है कि किसी भी तरह से कोई भी अपने आसपास में रिश्तेदार मतदान करने से ना रह जाए जिससे हमारे भिण्ड से यह कलंक सदा के लिए मिट जाए। उक्त बात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज कुमार सरियाम(IAS) ने कही। वे सीएम राइज विद्यालय क्रमांक 2 में स्वीप प्लान के अंतर्गत आयोजित जागरण रैली में बोल रहे थे, इस अवसर पर स्वीप यूथ खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटरराधेगोपाल यादव पंकज जयंत (प्राचार्य), देवेन्द्र तिवारी (शिफ्ट प्रभारी),सुदामा सिंह भदौरिया (BEO भिण्ड),रामबिहारी शर्मा (BRCC भिण्ड), अशोक पवैया (सह समन्वयक),शिवनाथ शाक्य, दिग्विजय सिंह चौहान, देवेंद्र मिश्रा, सर्वेश अस्थाना एवं समस्त स्टाफ सहित 800 से अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पंकज जयंत वाइस प्रिंसिपल सीएम राइज ने किया एवं आभार प्रदर्शन स्वीप यूथ खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपाल यादव ने किया।

सीएम राइज स्कूल परिसर में बोलते हुए जिला पंचायत सीईओ मनोज कुमार सरियाम(IAS) ने कहा बच्चे भविष्य की नीव हैं और समय समय पर इन्होंने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। अब समय आ गया है कि बच्चे अपनी भूमिका का निर्वहन करें और भिण्ड को कम मतदान के दाग से मुक्ति दिलाएं। आज जागरूकता रैली का सही मायने में अर्थ तभी होगा जब हम समाज को जागरूक कर पाएंगे। स्वीप यूथ खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटरराधेगोपाल यादव ने कहा आज हमारे बीच में आईएएस अधिकारी जिला पंचायत सीईओ हैं हम आप बच्चों की तरफ से और समाज की तरफ से आपको सर विश्वास दिलाते हैं कि इस बार हम सब मिलकर कम मतदान के दाग को सदा के लिए दो देंगे। उन्होंने नकल विरोधी अभियान की याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम मतदाता जागरूकता को भी एक अभियान के जैसा ही लें। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने लगभग 03 किलोमीटर लंबी रैली को हरी झंडी दिखाई और रैली बाजारों से मतदान जागरूकता के नारों के साथ गुजरी। कार्यक्रम का संचालन पंकज जयंत वाइस प्रिंसिपल सीएम राइज ने किया एवं आभार प्रदर्शन स्वीप यूथ खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपाल यादव ने किया।
विज्ञापन