: विद्युत विभाग के जेई को ईओडब्ल्यू टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते ही रंगे हाथों पकड़ा
Admin Thu, Sep 29, 2022
निजी अस्पताल संचालक से चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये की ले रहा था रिश्वत
भिण्ड - गणेश भारद्वाज




ग्वालियर की ईएडब्ल्यू पुलिस टीम ने भिंड बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आर्य नगर स्तिथ कामाख्या नर्सिंग होम के कर्मचारी आशुतोष शर्मा द्वारा ईओडब्ल्यू ग्वालियर को बीते दिनों शिकायत की गई थी कि मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिंड में पदस्थ जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी द्वारा उनको बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी चोरी के केस में फंसाने की धमकी देकर पचास हजार रुपये की मांग की जा रही है। जिस पर यह डब्लू की टीम ने पहले बातचीत को रिकॉर्ड करवाया और गुरुवार दोपहर मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग ऑफिस में फरियादी आशुतोष शर्मा से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जब रिष्वत लेने वाले हाथ धुलवाए गए तो पचास हजार रुपये के नोटों का बंडल हाथ में लेने के चलते उनके हाथों से लाल रंग निकलने लगा जिससे साबित हो गया कि उन्होंने ईओडब्ल्यू द्वारा दिए गए वही पचास हजार रुपये रिश्वत में लिए हैं।
विज्ञापन