: ग्वालियर में यूथ कांग्रेस का न्याय दो रोजगार दो अधिवेशन आयोजित

Admin Tue, Jan 30, 2024

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

ग्वालियर - संवाददाता

लोकसभा चुनाव से पहले, बीजेपी ओर कांग्रेस अपने अपने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर में एमपी यूथ कांग्रेस का 'न्याय दो- रोजगार दो' अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने की। इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों के ज़बाब देते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि बीजेपी कहती है मध्य प्रदेश में उसकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन मध्य प्रदेश में दोनों इंजन दिल्ली से चलते हैं।
सीएम तो केवल साइन करने के लिए हैं। युवाओं के साथ बीजेपी ने विश्वासघात किया है। आजादी के समय जो आत्याचार होते है, आज वही बीजेपी कर रही है। लेकिन फर्स्ट टाइम 12 करोड़ वोटर्स इस बार बीजेपी के खिलाफ वोट करेगा। वैसे बीजेपी तो कॉरपरेशन का चुनाव तक नही जीत सकती है, उसका चुनाव तो ईडी, सीबीआई लड़ती है। पीएम मोदी की गारंटी थी कि, हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे। लेकिन मोदी जी की गारंटी कहां गई। हमारा सवाल है कि कहां है वो नौकरियां? नई गारंटी लाने से दस साल पहले दी गई गारंटी का रिपोर्टकार्ड क्या है। 2024 की नई गारंटी से पहले 2014 की गारंटी का क्या हुआ? देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी दस सालों में हुई है, ये सब मोदी जी और भाजपा की गलत नीतियों के कारण है। अडानी को दिनरात मजबूत करके युवाओं का रोजगार खराब कर मोदी जी वोट मांगने जा रहें हैं। उस अन्याय के खिलाफ रोजगार दो न्याय दो मुहिम की शुरुआत यूथ कांग्रेस कर रही है। युवा कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें