: कंकर बनकर आया था शंकर बनकर जा रहा हूं : कन्हैया मित्तल
Admin Sat, Mar 2, 2024


भस्म आरती मे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद बोले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल
लेखक व गीतकार मनोज मुन्तशिर ने भी किए भव्य दर्शन
https://youtu.be/BGQjVxj5CNY?si=LT9owh-PPdTSX2gyवीडियो देखिए...उज्जैन - संवाददाता
महाशिवरात्रि के तीसरे दिन आज बाबा महाकाल की शरण मे प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और गीतकार मनोज मुन्तशिर भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान मनोज मुन्तशिर सामान्य दर्शनार्थियों की तरह लाइन में लगकर नंदी हाल पहुचे ओर श्रद्धालुओ के बीच बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किये। वही कन्हैया मित्तल ने परिवार के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती का धर्मलाभ अर्जित किया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में शनिवार सुबह जगत प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती देखने के बाद कन्हैया मित्तल और मनोज मुंशी ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में कंकर बनकर आया था और शंकर बनाकर जा रहा हूं। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन था और एक आज का स्वर्णिम दिन है जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा आपने कहा कि वैसे तो बाबा महाकाल के दर्शन करने कई बार आया हूं लेकिन बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने का पहली बार मौका मिला। भस्म आरती के दर्शन कर अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं। आपने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और कहां के व्यवस्थाओं के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है।
कन्हैया मित्तल ने गया महाकाल का भजन
प्रभु महाकाल के दर्शन करने पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने दर्शन करने के बाद मीडिया के सामने एक भजन भी सुनाया, जिसके बोल थे...
ना मैं भांग पियो ना मैं गांजा, भोले मैं तो तेरा रांझा।
नशा मुझे तेरे नाम का हुआ है, भोलेनाथ सरेआम हुआ है महाकाल का श्रृंगार है गांजा, भोले में तो तेरा रांझा।
विज्ञापन