: कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बेचते दो चोर दबोचे
Admin Tue, Jan 24, 2023
भिण्ड - संवाददाता
जिले में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के निर्देशन में मोटर साईकल चोरी की घटनाओं को रोकने एवं बाइक चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान मे नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के साथ सिटी कोतवाली प्रभारी रविन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 2 जनवरी को फरियादी पवन सिंह निवासी भदावर कालोनी अपनी होण्डा एचएफ डीलेक्स मोटर साईकल क्र.MP30 MM 6909 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना सिटी कोतवाली मे अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्र.03/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।आज मंगलवार दौराने कस्बा भ्रमण जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति आकाश बघेल पुत्र मुन्ना लाल बघेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोहरा थाना फूफ जिला भिंड सचिन सिंह तोमर पुत्र मकरंद सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिमराव थाना फूफ भदाकुर चौराहा फूप के पास चोरी गई मोटर साईकल को बैचने के लिये खडे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर रवाना होकर भदाकुर चौराहे पहुचे जहां से दोनो आरोपियों को मय प्रकरण के मशरुका होण्डा एचएफ डीलेक्स क्र. MP30 MM 6909 जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से अन्य चोरी गई मोटर साईकलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर अतुल भदौरिया,हीरेन्द्र यादव,राकेश भदौरिया, राजवीर सिंह, अभिषेक यादव, दीपक राजावत , सुशील शर्मा व राहुल राजावत की महत्व पूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर
विज्ञापन