: लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है -नरेंद्र सिंह
Admin Mon, Jun 19, 2023
वार्ड 36 में हुआ पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का भव्य स्वागत,गिनाई लाडली बहिना योजना की खूबियां
भिण्ड - संवाददाता
पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का आज शहर के वॉर्ड 36 में उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशवाह ने कहा कि जिन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।श्री कुशवाह ने कहा कि बीजेपी द्वारा पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख बहनों को स्वीकृति पत्र देने का ऐतिहासिक अभियान भाजपा सरकार ने अपने हाथ में लिया है। इन सभी बहनों के खातों में 10 तारीख से 1000 रूपए प्रतिमाह डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमारा प्रयास है कि सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक बहिनों को योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन