: नेता प्रतिपक्ष ने भारत निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को तत्काल हटाए जाने की मांग

Admin Sat, Aug 19, 2023


भिंड - संवाददाता
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार को एक पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की है उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार की अनुकंपा और आशीर्वाद से इकबाल सिंह बैंस की एक बार नहीं बल्कि दूसरी बार सेवा वृद्धि की गई है। मुख्य सचिव इक्वल सिंह व्यास के रहते मध्य प्रदेश में चुनाव निष्पक्षता के साथ होना संभव नहीं है इसलिए उन्हें तत्काल पर से हटाए जाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए। यह पत्र कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज के द्वारा प्रेस को सार्वजनिक तौर पर प्रसारित भी किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने पत्र में इस प्रकार से लिखा है कि ' दैनिक भास्कर समाचार पत्र दिनांक 19 अगस्त 2023 में प्रकाशित खबर की छायाप्रति संलग्न हैं। जिसमें माननीय नेशनल ग्रीन ट्रव्यूनल (N.G.T) की बैंच द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के पूरे सिस्टम को ही अक्षम बताया गया है एवं मुख्यसचिव द्वारा बिना पढ़े शासन का पक्ष रखने पर 05 लाख रूपए की पेनाल्टी लगाई गई हैं एवं सख्त टिप्पणी की है कि ऐसे राज्य का भगवान ही मालिक है।

निर्वाचन आयोग निष्पक्षता से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसे मुख्यसचिव को सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रदेश सरकार की अनुकम्पा पर 6-6 माह के लिए सेवा वृद्धि की गई है। क्या ऐसे मुख्यसचिव श्री इकबाल सिंह बैस के रहते मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता से संपन्न होंगे, यह यक्ष प्रश्न है ? मेरे द्वारा पूर्व में भी श्री बैस की सेवा वृद्धि नहीं किए जाने हेतु आपको पत्र लिखा था।
पत्र में श्री सिंह ने अनुरोध है कि मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव श्री इकबाल सिंह बैस को तत्काल पद से हटाकर अन्य किसी अधिकारी को नियमित मुख्यसचिव के पद पर नियुक्त करने हेतु प्रदेश सरकार को निर्देशित करने का कष्ट करें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें