: मीडिया लिखी कार में मिली नशीली दबा की 600 कफ सीरप
Admin Thu, Jan 18, 2024
रीवा में पत्रकारिता की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार मीडिया लिखी कार में किया जा रहा था नशे का कारोबार पुलिस ने 600 शीशी नशीली कफ सिरप सहित 1 लाख 72 हजार रुपए के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
हजारों युवा हो रहे हैं इस नशे के शिकार

रीवा- संवाददाता

रीवा में पत्रकारिता की आड़ में नशे का कारोबार करने का मामला सामने आया है। देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरिफ्तार किया है जिस कार से वो नशे का कारोबार कर रहा था उसमे मीडिया लिखा हुआ है और कार के अंदर से एक यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर का आईकार्ड मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 600 शीशी नशीली कफ सिरप और 1 लाख 72 हजार रुपए भी जब्त किया है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है जिसमे कई और नामों के खुलासे हो सकते है।
दरअसल बुधवार की देर रात रीवा एसपी विवेक सिंह को नशे के कारोबार की मुखबिर से सूचना मिली थी की सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीदिया कालोनी में नशीले कफ सिरप की एक बड़ी खेप लाई गई है। जिसके बाद विशेष उड़नदस्ता और सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बहुरिबांध निवासी हिमांशु मिश्रा नाम के युवक को गिरिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 600 शीशी नशीली कफ सिरप और 1 लाख 72 हजार रुपए नगद के साथ एक कार भी जब्त की है जिस पर दिल्ली का नंबर है और उसमे मीडिया लिखा हुआ है पुलिस को कार के अंदर से एक यूट्यूब चैनल के विक्रम सिंह नाम के रिपोर्टर का आईकार्ड भी मिला है। इस मामले में दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है की वो नशे की खेप कहां से लाया था और इसमें कौन कौन शामिल है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे एक दिन की रिमांड में लेकर पुलिस आगे की पूछताछ करेगी।
:
:
विज्ञापन