: मोहन केबिनेट विस्तार : 28 मंत्रियों के साथ भिंड से राकेश शुक्ला को कैबिनेट मंत्री बनाने की तैयारी... शुक्ला भोपाल पहुंचे
Admin Mon, Dec 25, 2023
मेहगांव विधानसभा को इतिहास में पहली बार केबिनेट मंत्री का तोहफा राकेश शुक्ला के रूप में..

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कुछ देर में होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण अपराह्न ठीक साढ़े 3 बजे से होगा। मुक्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले 2 दिन तक दिल्ली में रहकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद मंत्रियों के नाम फाइनल हो सके। मंत्रिमंडल में कितने और कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि शिवराज के जाने के बाद से प्रदेश में बीजेपी को डैमेज कंट्रोल करने की वजह से ही मंत्रिमंडल के नामों को फाइनल करने में इतना समय लगा है। राजनीतिक पंडितों अनुसार भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों को भुनाने के प्रयास में जुटी हुई है जिसके तहत आज सामने आने वाले मंत्रियों के नामों को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। राजनीति के जानकार तो यहाँ तक कहते हैं की मंत्रियों के संभावित नामों में पार्टी हाईकमान हर वर्ग और हर जाति के साथ साथ प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को भी साधने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में हर व्यक्ति की उम्मीदों को देखते हुए हर संभाग से एक मंत्री को शपथ दिलवा सकते हैं। बता दें आज शपथ लेने वाले मंत्री लोकसभा चुनावों में बीजेपी का ब्रह्मास्त्र बन सकते हैं।
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची!
कैबिनेट मंत्री -
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17--चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री -
25--राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
विज्ञापन