: अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में सुधार लाना ही मेरी पहली प्राथमिकता : संजीव श्रीवास्तव
Admin Tue, Aug 1, 2023
https://youtu.be/w3baHdstw_g
नवागत कलेक्टर ने ज्वाइन करने के बाद एमपी टुडे 24 से खास बातचीत
भिंड - संवाददाता
मध्यप्रदेश शासन की ऐसी मंशा है कि अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में सुधार लाया जाए और वही मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बात भिंड के नवागत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एमपी टुडे 24 से खास चर्चा करते हुए कही।
श्री वास्तव ने आगे कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी प्रथम जिम्मेदारी और प्राथमिकता है। लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ अधिकतम महिलाओं को मिले यह मेरी मंशा है। इसके अलावा सीखो- कमाओ योजना, खद्यान्ह वितरण, खसरा खतौनी वितरण, नामांतरण और छात्रवृति का वितरण ठीक से हो। यह मेरी प्राथमिकताओं मे शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अच्छा काम हो इसके लिए चिकित्सालयों का मेरे द्वारा सतत निरीक्षण समय समय पर किया जानेगा। जिससे कि लोगों को सहज और सरलता पूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। हर योजना का लाभ हितग्राही तक पूर्ण रूप से पहुंचे और बीच में कोई भी लीकेज ना हो यही मेरी प्रार्थमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए सतत निरीक्षण पर मेरा जोर रहेगा। मेरा मानना है कि यदि सही तरीके से शासकीय योजनाओं की मॉनिटरिंग की जाए तो निश्चित तौर पर शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बहुत ही कम समय में जॉइनिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि 31 तारीख तक चूंकि शासन के निर्देशानुसार ज्वाइन करना था, इसीलिए मैंने शीघ्रता पूर्वक यहां आकर भिंड में पदभार ग्रहण किया है।
वंदे भारत में बैठा और हनुमान जी के दर्शन कर पदभार किया गृहण
भिंड के नवागत कलेक्टर भोपाल से वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर पहुंचे और ग्वालियर से कार के द्वारा भिंड पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में श्री हनुमान महाराज जी के दर्शन कर पूजन अर्चन वंदन किया और फिर जाकर अपनी जोइनिंग कलेक्ट्रेट में दी।
एडीएम राजकुमार खत्री ने भी किया पदभार गृहण
नवागत एडीएम राजकुमार खत्री ने भी सोमवार को ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया श्री खत्री भोपाल से भिंड पहुंचे और यहां पर उन्होंने नए एडीएम के रूप में ज्वाइनिंग दी।

विज्ञापन