: जो नेता सुख दुख में हो शामिल उसी का करें चुनाव : नरेंद्र सिंह

Admin Mon, Jun 19, 2023

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सुनी लोगों की समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

भिण्ड - संवाददाता

वार्ड-39 चंदन पूरा में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने लोगो की जन समस्याएं सुनी। और उन्हें है करने का आश्वासन भी दिया। श्री कुशवाह ने कहा हमने अपने कार्यकाल में नगरपालिका क्षेत्र में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी थी। पूरे शहर में सड़कों का जाल फैलाने का कार्य किया था। लेकिन सरकार तो भाजपा की है मगर राजनीति में कुछ उतार चढ़ाव आने से आपके विकास कार्य उतनी तेज़ी से नही हो रहे जितनी की हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशा है। चुनाव आने वाले हैं आप लोग हमेशा उसका साथ दो जो आपके सुख दुख में शामिल हों। श्री कुशवाह का वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत भी किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें