: नवांकुर और मेंटर्स मिलकर लिखें विकास की इबारत : सिसोदिया

Admin Sun, Dec 31, 2023

नवांकुर समितियों और परामर्श दाताओं की समीक्षा बैठक आयोजित

भिण्ड - संवाददाता

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत पंजीकृत चयनित नवांकुर संस्थान और बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे परामर्शदाता मिलकर अब विकास की एक नई इबारत लिखें जिसमें समग्र विकास की बात प्रतिपादित होती हो। उक्त बात मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के चंबल संभाग के संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया ने कही वे भिंड जिले में संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की एकदिवसीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया समस्त विकास खंड के विकासखंड समन्वयक क्रमशः बृजेंद्र शर्मा जयप्रकाश शर्मा, सुनील कुमार चतुर्वेदी सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि और जिले भर के परामर्शदाता मौजूद थे। बैठक का संचालन लहर विकासखंड समन्वय सुनील कुमार चतुर्वेदी ने किया आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने किया।

जिला पंचायत सभागार में बोलते हुए संभाग समन्वयक ने कहा की आने वाला समय ग्राम और शहर में विकास की नई अवधारणा को तैयार करने का है हमारा सभी संस्थाओं से यह अनुरोध है कि वह समग्र विकास की अवधारणा के साथ काम करें। इस दौरान उन्होंने विकासखंड बार विस्तृत समीक्षा भी की और कार्य न करने वाली संस्थाओं पर यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित विकासखंड समन्वयक और जिला समन्वय को दिए। उन्होंने कोर्स को संचालित कर रहे परामर्शदाताओं की भी समीक्षा की इसके अलावा सभी नवांकुर संस्थाओं के फर्म सोसाइटी में रजिस्ट्रेशन हेतु एवं उससे संबंधित कार्य की प्रगति जानी। सभी नवांकुर संस्थाओं को अनुबंध अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी संस्थाओं से सेक्टर बैठक का आयोजन एवं सप्ताहिक ग्राम विकास प्रस्तुत समितियां का आयोजन अनिवार्य रूप से करने को कहा। संभाग समन्वयक महोदय ने कहा प्रस्फुटन समितियां के नेटवर्क को मजबूत करना संस्था का महत्त्वपूर्ण कार्य है।संस्थाएं अपने सेक्टर की बैठक भ्रमण आदि नियमित करें। परामर्शदाताओं को किस प्रकार से समस्त कक्षाओं का संचालन करना है। छात्रों की कैसे प्रोफाइल अपडेट करनी है। कैसे एलिजिबिलिटी को पूर्ण करना है,तथा पोर्टल पर दिए गए समस्त लक्ष्यों को प्राप्त करना है इस पर भी विस्तृत चर्चा उन्होंने परामर्शदाताओं से की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक और विकासखंड समन्वयकों को निर्देशित किया कि वह समय-समय पर उक्त कार्यों की समीक्षा कर संभाग को सूचित करें जिससे कि लक्ष्य प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें