: सहकारी बैंक के महाप्रबंधक एवं उपायुक्त को नोटिस, चार पर इनाम घोषित, जनसुनवाई में आए 60 आवेदक
Admin Tue, May 30, 2023
आज दिनांक 30 में मई भिंड की प्रशासनिक खबरे एक साथ पढें
भिंड - संवाददाता
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने श्री आर.एस. गुप्ता महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड एवं श्री एम.एल. सुलिया उपायुक्त सहकारिता विभाग भिण्ड को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कहा है कि वर्तमान में राज्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना की कार्यवाही संचालित है। उक्त माफी योजना की समीक्षा में यह पाया गया कि, पोर्टल पर दर्ज आवेदनों की संख्या अत्यंत कम है जिसके कारण जिले की छवि धूमिल हो रही है। इससे यह भी प्रतीत होता है कि आपके द्वारा उक्त माफी योजना की समुचित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है, जोकि अत्यंत ही आपत्तिजनक है। आपका उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उपनियम 1,2,3 का स्पष्ट उल्लंघन होकर एक लोक सेवक के पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता के साथ-साथ आपकी कर्तव्य विमुखता का परिचायक है।
कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देशित कर कहा है कि दो दिवस में प्रगति बढ़ाये जाने हेतु समुचित कार्यवाही करें अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु वरिष्ठ को प्रस्ताव भेजा जायेगा। साथ ही इस संबंध में आप अपना जबाव भी 24 घण्टे में प्रस्तुत करें।
जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर ने 60 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर के समक्ष 60 आवेदन आए जिन पर संबंधितो को भेजकर कार्यवाही के निर्देष दिए। जनसुनवाई में अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सडक दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक ऋण, बीपीएल राशन कार्ड, जमीन पर कब्जा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने से संबंधित आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए कि आवेदकों की ओर से प्रस्तुत किये जाने वाले आवेदनों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए साथ ही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत भी कराएं।
पंचायतो के आम/उप निर्वाचन 2023 मतदान दिवस 13 जून को शराब की विक्री पर प्रतिबंध
अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार पंचायतो के आम/ उप निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत जिले में मतदान एवं मतगणना 13 जून 2023 को होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने जिला आवकारी अधिकारी भिण्ड को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिषा निर्देष भेजते हुए पत्र जारी कर कहा है कि पंचायत आम / उप निर्वाचन के समय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकाने ग्राम पंचायत के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टे से पूर्व बंद रखी जाएगी तथा इस अवधि में शराब का क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन के मामले में चाहे वह सरपंच पद के लिए हो या पंच पद के लिए पूरी ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा में स्थित शराब की सभी दुकाने मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टे पूर्व से बंद रखी जाएगी। जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत के सदस्य के निर्वाचन के मामले में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकाने उपरोक्तानुसार बंद रखी जाएगी। जिन ग्राम पंचायतो में आम निर्वाचन सम्पन्न होना है उन ग्राम पंचायतो की सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में आने वाले समस्त शराब की दुकाने बंद रखी जाए। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषों का पालन करना सुनिष्चित करें।
5 जून 2023 विष्व पर्यावरण दिवस पर किया जायेगा पौध रोपण
कलेक्टर डॉ सतीष कुमार एस ने समस्त जिला / विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देषित किया है कि 5 जून 2023 विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से रखने के उद्देष्य से जिले में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 जून 2023 को जिले के समस्त जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर चिन्हित स्थानों पर एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं, ग्राम पंचायत, छात्रावास एवं कार्यालयों इत्यादि में अधिकतम 5-5 पौधारोपण कराया जाए। रोपित पौधो की सिंचाई एवं सुरक्षा का भी विषेष ध्यान रखा जाए।
आपदा प्रबंधन की तैयारियों संबंधी बैठक 5 जून को
अपर कलेक्टर श्री जेपी सैयाम ने बताया कि आपदा प्रबंधन की बैठक 5 जून 2023 को टीएल बैठक के पष्चात जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में चेकलिस्ट पर कार्यवाही करने एवं कार्य योजना तैयार करने हेतु चर्चा की जाएगी। बैठक में आपदा प्रबंधन के संबंध में संपूर्ण जानकारी के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित रहना सुनिष्चित करें।

चार अपराधियों पर 16 हजार का ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने, या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी कल्याणपुरा थाना देहात पर 3 हजार रूपये, षिवराज सिंह पुत्र मोहन सिंह भदौरिया निवासी समीरनगर थाना देहात पर, आषू उर्फ कालिया उर्फ रामराज सिंह पुत्र मोहन सिंह भदौरिया निवासी समीर नगर थाना देहात पर 5-5 हजार रूपये एवं एक अज्ञात थाना मेहगांव पर 3 हजार रूपये ईनाम घोषित की गई है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक संपन्न
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री अक्षय गुप्ता, नाबार्ड से जिला विकास अधिकारी श्री आशीष श्रीवास्तव, एलडीएम श्री प्रताप सिंह एवं समस्त विभाग अधिकारी तथा समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा की गयी एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष 2023-23 की वार्षिक ऋण योजना समिति के समक्ष प्रस्तुत की गयी जिसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। बैठक में राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, जिले के वार्षिक साख योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि वह आगामी वित्तीय वर्ष में समस्त योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें जिससे लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर हो सके साथ ही समस्त बैंकर्स को निर्देश दिये कि वह सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को आगामी 7 दिवस में निराकरण कर बंद करायें, जिससे जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो सके।
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री
जन सुरक्षा अभियान 30 जून तक चलेगा
प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान के तहत् जिले के समस्त बैंक खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने हेतु जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में बैंकों के माध्यम से 30 जून 2023 तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत् सभी बैंक खाताधारक जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष है। वार्षिक 20 रुपये प्रीमियम में दुर्घटना मृत्यु पर 2 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाता है। दुर्घटना में आंशिक दिव्यांगता होने पर 1 लाख रूपये का सुरक्षा बीमा शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम में दो लाख का सुरक्षा बीमा किया जाता है। यह उन सभी बैंक खाताधारकों के लिए है जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष है।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान के तहत् 30 जून 2023 तक जिले के सभी बैंकों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों का बीमा किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का बीमा अभी तक नहीं हुआ है। वे सभी आमजन आगामी 30 जून 2023 तक नजदीकी संबंधित बैंक शाखा में जाकर एवं आयोजित कैम्पों में जाकर फार्म भरें और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत् बीमा पॉलिसी लेकर अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने आमजन से प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान को सफल बनाने एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन