: इस जिले में एक लाख अठत्तर हजार लोग हाईपरटेंशन (हृदय रोग) से पीड़ित !

Admin Fri, Sep 29, 2023

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल भिण्ड में हुआ हृदय रोगियों का परीक्षण

"Use Heart, Know Heart"

भिण्ड - संवाददाता
जिला चिकित्सालय भिण्ड में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर हृदय रोगियों के परीक्षण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 156 मरीजों के परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। कैम्प की शुरूवात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉशिवराम सिंह कुशवाह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आभा आईडी के माध्यम से एनसीडी पोर्टल पर अपना हेल्थ रिकार्ड अपडेट कराकर किया।

ज्ञात हो कि भिण्ड जिले में कुल 30 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी का 24 प्रतिशत हिस्सा लगभग एक लाख अठत्तर हजार की आबादी हाईपरटेंशन तथा हृदय रोग से पीड़ित
होना संभावित है। जिनका नियमित सीनिंग, उपचार एवं दवा वितरण की सुविधा जिला अस्पताल की ओपीडी में एनसीडी राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत् निःशुल्क दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह ने जिले की 30 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी से अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु आह्वान किया है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवराम सिंह कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा एवं आरएमओडॉ देवेश शर्मा सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें