: महिलाओं की सच्ची हितैषी सिर्फ कांग्रेस पार्टी : चौधरी राकेश सिंह

Admin Tue, May 9, 2023

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेश की नारी सशक्तिकरण योजना की बताई खूबियां


कांग्रेस ने हमेशा ही नारियों का सम्मान किया -सिद्धार्थ

भिण्ड - संवाददाता

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आज 9 मई को मध्यप्रदेश के छिंदवाडा के परासिया से महिलाओ को संबल प्रदान करने वाली जनकल्याकारी नारी सम्मान योजना क शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही भिण्ड में पूर्व मंत्री राकेश सिंह चर्तुवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह कुशवाह,जिला काग्रेस प्रभारी वासुदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, डा.राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में जिला काग्रेस कार्यालय पर प्रेसवर्ता आयोजित कर शुभांरभ किया।
पूर्व मंत्री राकेश चतुर्वेदी ने कहा मध्यप्रदेश की निवासी महिलाओ को विधानसभा चुनाव उपरांत बनने वाली कमलनाथ की सरकार द्वारा पांच सौ रूपया प्रति गैस सिलेण्डर एवं 1500 रूपये प्रतिमाह संबल के तौर पर उनके खाते में डाले जाएंगे । और इस तरह प्रदेष की प्रति महिला एवं उनके परिवार को 25 हजार रूपये वार्षिक आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। श्री चौधरी ने कहा भाजपा की लाडली बहिना योजना चुनावी शिगूफा है, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस सरकार इस योजना को लागू करने के लिए पूर्णता वचनबद्ध है। जबकि भाजपा की लाडली बहिना योजना में कई खामियां हैं जिसमे कई हमारी माताएं बहनें इस योजना का लाभ से वंचित रहेगी। प्रदेष प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओ के प्रति संवेदनशील रही है, सरकारी नौकरी हो या चुनाव सभी में कांग्रेस की सरकार ने उन्हें ३३%आरक्षण देकर ये साबित कर दिखाया है। वहीं संगठन प्रभारी वासुदेव शर्मा ने इस योजना को कांग्रेस पार्टी का मास्टर स्ट्रोक बताते हुए महगाई से राहत बताने वाला बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने इस योजना के फार्म भरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर घर जाने का निर्देश दिया।
दीपक जोशी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा की उल्टी गिनती शुरू प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री राकेश सिंह चर्तुवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पूर्व मंत्री दीपक जोशी पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र हैं और एक अच्छे कार्यकर्ता है वो हमारे साथ पढ़े हैं, उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए लाभ दायक साबित होगा साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, अभी कौन कौन आएगा ये समय आने पर पता चलेगा।
प्रेसवार्ता में शहर अध्यक्ष डा.राधेश्याम शर्मा,धर्मेंद्र भदौरिया,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,संदीप मिश्रा,रेखा भदौरिया, इरशाद अहमद,राहुल कुशवाह,कल्पना मिश्रा,विष्णुकांत शर्मा,अरविंद बघेल, चतुर सिंह नरवारिया,शांति कुशवाह,अरविंद सोनी,जितेंद्र जैन , संजीव बरुआ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें