: जो भगवान का स्मरण करते हैं वे ही कल्याण के पात्र होते है : आचार्य प्रशांत
Admin Sun, Sep 24, 2023
गल्लामंडी में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण हेतु उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाव
भिण्ड - संवाददाता

पंचम दिवस की कथा में हुआ श्री गोवर्धन नाथ का पूजन वृंदावन से पधारे आचार्य प्रशांत तिवारी ने बताया ब्रजवासियों की सहायता के लिए और इंद्र का अभिमान गिराने के लिए प्रभु ने उठाया गिरिराज पर्वत, गोवर्धन नाथ ठाकुर जी का ही स्वरूप है इनकी परिक्रमा करने से सम्पूर्ण मनोरथ सिद्ध होते है । आईने की कीमत भले ही हीरे से लाख गुना कम हो पर इतना तय है हीरा पहनने के बाद लोग आईना ही ढूंढते हैं। इसी प्रकार से भगवान के भक्त धन संपदा से विमुख होते हुए भी अनमोल रत्न के समान होते है। कर्म पर विश्वास रखो और ईश्वर पर आस्था , कितना भी मुश्किल समय हो अवश्य निकलेगा रास्ता ! इसलिए कठिन परिस्थिति में भी भरोसा रखो । आचार्य ने भक्तों को समझाते हुए बताया स्वाद और विवाद दोनों ही छोड़ दो, अगर स्वाद छोड़ा तो तन को फायदा और विवाद छोड़ा तो संबंधों को फायदा । ममत्व को छोड़ कर प्रेम करना सीखे, सच्चे अर्थों में जीव मात्र का रास्ता भक्ति मार्ग ही है इसलिए व्यर्थ समय न गवाते हुए धर्म के प्रति कृतज्ञ हो, नाम संकीर्तन का आश्रय अवस्य ग्रहण करे ।।
आज की कथा में जारी धाम से पधारे शिवचैतन्य महाराज जी का परिक्षित श्रीमती शकुंतला डॉ महेश मुदगल जी ने अतिथि स्वागत किया । इस अवसर पर व्यास पीठ की आरती करने वालों में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री मनोज दैपुरिया , कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामकिशोर भारद्वाज , भाजपा नेता अर्पित मुदगल , अनिल बोहरे , बल्लू भदौरिया , गुड्डू भदौरिया मसूरी , मनोज पुरहेत बगुलरी मध्य में उपस्थित हुए ।

विज्ञापन