: पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर युवाओं में आक्रोश, भिंड में निकाली बाइक रैली, प्रशासन को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
Admin Sat, Jul 15, 2023
24 वर्षीय युवा नेता भरत चतुर्वेदी के नेतृत्व में हजारों युवा उतरे सड़कों पर

दरअसल हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम आए जिनमें ग्वालियर के एन आर आई कॉलेज के सेंटर से 7 परीक्षार्थी टॉप टेन की सूची में शामिल हुए। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं एक और खबर सामने आई कि मुरैना जिले के एक ही गांव के एक ही वर्ग के कई छात्र पटवारी के रूप में विकलांग कोटे से चयनित हो गए हैं वह भी श्रवण बाधित बताकर। ऐसे में फिर चाहे कांग्रेस और उसकी स्टूडेंट विंग एनएसयूआई हो या फिर भाजपा की ही स्टूडेंट विंग एबीवीपी, सभी इस भर्ती घोटाले के खिलाफ लामबंद हो गए। भिंड में भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के पुत्र भरत चौधरी ने शनिवार को सुबह 10:30 बजे बाइक रैली निकाल कर ज्ञापन देने का ऐलान किया था। चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी का कहना है कि भिंड का युवा पहले ही पिछड़ेपन का दंश लंबे समय से झेल रहा है और ऐसे में सरकार के ही एक विधायक के कॉलेज में इस प्रकार का फर्जीवाड़े सामने आना बहुत ही गंभीर विषय है और यह स्वकथित मामा के भांजे भांजीयों के साथ बड़ा अन्याय है। ऐसे में इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर सीबीआई जांच नहीं कि जाति है तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। यहां हम बता दें कि प्रदेश में हुए पटवारी भर्ती घोटाले मैं भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह और उनके परिजनों द्वारा संचालित कॉलेज एन आर आई का नाम आने से भिंड की राजनीति गरमा गई है जहां एक और 1 दिन पहले आम आदमी पार्टी के द्वारा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के बंगले का घेराव किया गया था वही आज युवा नेता भरत चतुर्वेदी के द्वारा विशाल बाइक रैली निकालकर सरकार को आगाह किया गया कि यदि युवाओं के साथ इस प्रकार का छलावा होगा तो वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाइक रैली के माध्यम से प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पुलिस और प्रशासन से युवाओं की हुई तीखी नोकझोंक
युवा नेता भरत सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में जब युवा कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे तो रास्ते में जिला प्रशासन और पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रास्ते को जाम कर दिया था जिससे कि युवा कलेक्ट्रेट ना पहुंच सके जिस पर भरत चतुर्वेदी ने हल्ला बोल कर दिया और बैरिकेट्स को पार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यहां हम बता दें कि युवा नेता भरत सिंह चतुर्वेदी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के छोटे पुत्र हैं जो कि हाल में लंदन से पढ़ाई कर कर स्वदेश वापस लौटे हैं। लंदन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में भी युवा नेता भरत चतुर्वेदी अपने नेतृत्व का लोहा मनवा चुके हैं और वहां भी युवाओं का एक चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन