: पचैरा ट्रिपल मर्डर : 02 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 13 पकड़े,
Admin Sun, Jan 22, 2023
भिण्ड - संवाददाता
15 जनवरी को थाना मेहगाँव पर फरियादी मनोज त्यागी निवासी पचैश ने उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट की कि ग्राम पचरा मे पंचायत भवन के पास आरोपीगणो ने दिनदहाडे हथियारों से सुसज्जित होकर एक राय होकर सरपंची चुनाव संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर। हाकिम प्रसाद त्यागी 2 मुल्लू उर्फ अनुज त्यागी 3. पिंकू उर्फ धरिन्द्र त्यागी मे गोली मार कर हत्या कर दी है जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 10/23 धारा 302,307 आदि धाराओ मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड, श्री कमलेश खरपूसे महोदय के द्वारा श्रीमान एसडीओपी अरविन्द शाह महोदय के निर्देशन में गठित टीम द्वारा चर्चित पवैय मर्डर में तत्परता से मर्डर में शामिल आरोपीयों मेसे 11 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया बाद शेष अन्य आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी मेहगाँव वरूण तिवारी मय फोर्स द्वारा पचैरा ट्रिपल मर्डर के अन्य आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिये अन्य संभावित स्थानो पर दविशें दी गई जिसमे श्रीमान एसडीओपी अरविन्द शाह महोदय के निर्देशन में गठित उपरोक्त टीम के निरंतर व अथक प्रयासों से घटना में शामिल शेष अन्य आरोपियों में से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किये गये हैं।

विज्ञापन