: दलित वंचित लोगों के उत्थान में समर्पित व्यक्तिव थे पण्डित दाताराम शास्त्री

Admin Mon, Aug 8, 2022

पंडित दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की नवम पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, मुख्य वक्ता हरिश्चंद्र शर्मा बोले

गणेश भारद्वाज - मौ (भिण्ड)

मौ सरस्वती शिशुमन्दिर प्रांगण में मौ नगर के मनीषी पंडित दाताराम शास्त्री जी के नवम पुण्य स्मरण के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर के मेघवान प्रतिभा छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया शास्त्री जी ने अपना जीवन गौ सेवा गौ रक्षा एवं समाज के दलित वंचित लोगों के उत्थान में समर्पित किया वे सरस्वती शिशुमन्दिर मौ के संस्थापक अध्यक्ष रहे उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष के रूप में धर्म का प्रचार कर इसका विस्तार किया एवं राम जन्म भूमि आंदोलन में हिस्सा लिया एवं समाज को इस इस धर्म आंदोलन से जोड़ा आज उनकी स्मृति में मौ नगर में हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. रोशनी यादव एवं हायर सेकेंडरी में प्रथम कु.काजल यादव को श्री अशोक भारद्वाज द्वारा लेपटॉप वितरण कर सम्मानित किया गया साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के सभी 180 भैया बहनों को स्कूल बैग लंचबॉक्स वॉटर बोटल वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक भारद्वाज जी ने की एवं मुख्य अतिथि श्री किशन मुद्गल जी पूर्व अध्यक्ष श्री अचलेश्वर न्यास रहे हरिश्चन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री के पी सिंह भदौरिया जी ,पूर्व मंडी अध्यक्ष मौ श्री सज्जन सिंह यादव जी कालीचरण सिंह तोमर जनपद अध्यक्ष गोहद गजेंद्र सिंह भदौरिया जी,श्री एन पी कोरी , श्री लल्ला दुबे मुकेश भारद्वाज जी,देव चौधरी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें