: मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज में सिटी सेंट्रल स्कूल व उत्कृष्ट विद्यालय के प्रतिभागी रहे प्रथम स्थान पर...
Admin Sat, Sep 10, 2022
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में सिटी सेंट्रल स्कूल सीबीएसई एवं सिटी सेंट्रल स्कूल एमपी बोर्ड के साथ उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुन्हड एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहद का संयुक्त 9 सदस्यीय दल रहा।
पर्यटन क्विज का जिला स्तरीय आयोजन शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में एडीएम प्रवीण फुल पगारे के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें लिखित परीक्षा आरबी शर्मा एवं केशव वाजपेयी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा हेतु 198 विद्यालयों में सहभागिता की। समस्त टीमों का पंजीयन सुबह 9 से 10 बजे तक किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। लिखित परीक्षा का आयोजन 10 से 12 बजे तक किया गया। तत्पश्चात मूल्यांकन प्रभारी दिनेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में मूल्यांकन कार्य किया गया। मूल्यांकन द्वारा लिखित परीक्षा में प्रथम 6 टीमों का चयन किया गया। भोजन उपरांत दोपहर 2 बजे से क्विज प्रतियोगिता का ऑडियो वीडियो राउंड आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम तीन विद्यालय सिटी सेंटर (सीबीएसई) स्कूल भिंड, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 भिण्ड और सिटी सेंटर (एमपी बोर्ड) भिंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुन्हड एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर ग्वालियर पर्यटन विभाग की ओर से रविंद्र शर्मा, जिला पर्यटन विभाग से वीरेंद्र पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष भूमिका में शिक्षक गीतेंद्र सिंह कुशवाह, केपी भदौरिया, महेंद्र श्रोती, आशुतोष मिश्रा,आनंद सिंह चौहान, रविंद्र शाक्य, सरिता कुशवाह, धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज कुशवाह,धीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, राजीव सोनी व राजेश बेस उपस्थित रहे। बिहारी बाल मंदिर एजुकेशन ग्रुप के स्कूल सिटी सेंट्रल सीबीएससी एवं एमपी बोर्ड के प्रतिभागी विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन राजेश शर्मा संचालक पुनीत शर्मा व आलोक शर्मा व विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों के द्वारा शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही प्रतियोगिता के अगले चरण को जीतने की भी कामना की। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पूरन सिंह चौहान वाइन के स्टाफ ने अपने प्रतिभागी विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई।


विज्ञापन