: कर्नाटक की जनता ने मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टचार के खिलाफ़ दिया जनादेश - डा. भारद्वाज

Admin Sat, May 13, 2023


कांग्रेस के नेतृत्व में देश में विपक्षी एकता को मिलेगा बल

भिण्ड - गणेश भारद्वाज

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत देश में लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता की नींव रख सकती है। कर्नाटक की जनता ने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वास्तविक मुद्दो से भटकाकर नफरत फ़ैलाने वाली विचार धारा के खिलाफ जनादेश दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बडी जीत पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डा.अनिल भारद्वाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री भारद्वाज ने कहा
भाजपा का भ्रष्टाचार विरोधी चेहरा अब भ्रष्टाचार युक्त राजनीति में बदल गया है। श्री भारद्वाज ने कहा कर्नाटक चुनाव का परिणाम आगामी चार राज्यों के २०२३ विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव 2024 को भी प्रभावित करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता श्री भारद्वाज ने कहा कांग्रेस की कर्नाटक में मिली अच्छी जीत 2024 के चुनावी समर के शुरू होने से पहले कर्नाटक राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संभावनाओं के कई द्वार खोलेगा। बल्कि नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर भी देखने को मिलेगा। कर्नाटक की जीत सिर्फ पार्टी में एक नया जोश भरेगी, बल्कि विपक्षी एकता की राह भी तैयार करेगी. हालिया महीनों में विपक्षी एकता की कवायदें तेज होती दिखाई दी हैं. राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद समूच विपक्ष ने जिस तरह एक स्वर में इसकी निंदा की उससे आगे की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देने लगी है। श्री भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी की जीत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को भी दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें